हिंडोली क्षेत्र के बड़ा नया गांव की घटना : मुल्जिम की तलाश में गांव पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने बोला हमला, एएसआई समेत तीन जवान घायल

जमीन विवाद को लेकर दो समाजों में था विवाद

हिंडोली क्षेत्र के बड़ा नया गांव की घटना : मुल्जिम की तलाश में गांव पहुंची पुलिस पर एक पक्ष ने बोला हमला, एएसआई समेत तीन जवान घायल

हिंडोली के बड़ा नया गांव में जमीन विवाद के आरोपित की तलाश में गई पुलिस टीम पर ट्रैक्टर से घात लगाकर हमला किया गया। हमले में चालक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी और एक एएसआई घायल हुए। सभी का उपचार सीएचसी हिंडोली में चल रहा है। आरोपित फरार हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रण में ली गई।

हिंडोली। बड़ा नया गांव में रविवार दोपहर जमीन विवाद के मामले में मुलजिम की तलाश में गई पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया गया। ट्रैक्टर से पुलिस वाहन पर किए गए हमले में चालक कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मी और एक एएसआई घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोली में चल रहा है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। थाना अधिकारी सहदेव सिंह मीणा ने बताया कि बड़ा नया गांव के सरदारों की टपरा में दो समाजों के बीच कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में एक पक्ष पहले ही पुलिस में प्रकरण दर्ज करवा चुका है। इसी मामले में मुलजिम की तलाश के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही सरदारों का पक्ष उग्र हो गया और अचानक ट्रैक्टर से पुलिस गाड़ी पर धावा बोल दिया। हमले में चालक कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल धर्मराज, कांस्टेबल किशन और एएसआई मणिराज सिंह घायल हुए।

मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात :

सूचना मिलते ही थाना अधिकारी मीणा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपित भाग निकले। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया। मौके पर चार बोलेरो, उड़नदस्ता और पांच दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प