बांध में डूबने से वृद्ध की मौत
एक घंटे के सर्च अभियान के बाद निकाला शव
बूंदी जिले के नैनवां में बुधवार को बालापुरा बांध में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक घंटे के सर्च अभियान के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने वृद्ध के शव को बाहर निकाला।
नैनवां। बूंदी जिले के नैनवां में बुधवार को बालापुरा बांध में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक घंटे के सर्च अभियान के बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम ने वृद्ध के शव को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में बामनगांव निवासी भंवरलाल उम्र 55 साल पुत्र बिरदी लाल धाकड़ की मौत हो गई। भंवरलाल एक खाल को पार करते हुए बालापुरा बांध में गिर गया। जैसे ही सूचना मिली पुलिस एवं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने करीब 1 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। उसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनवां अस्पताल भेजा गया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List