फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया, मुफ्त में स्कूटी : पालनहार और दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लिया, गिरफ्तार

योजना में प्राप्त की गई एक स्कूटी भी बरामद

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाया, मुफ्त में स्कूटी : पालनहार और दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ लिया, गिरफ्तार

पुलिस ने सरकारी योजनाओं में साइबर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा किया है। अकलेरा तहसील और सीएमएचओ कार्यालय झालावाड़ में योजनाओं की आधिकारिक आईडी संचालित करने वाले अधिकृत ऑपरेटर भी शामिल हैं। पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल हुए कई डिजिटल उपकरण, अपात्र पेंशनभोगियों का संदिग्ध डेटा और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर मुफ्त स्कूटी वितरण योजना में प्राप्त की गई एक स्कूटी भी बरामद की है।

झालावाड़। पुलिस ने सरकारी योजनाओं में साइबर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा किया है। ऑपरेशन शटर डाउन के तहत पुलिस ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान), आपदा प्रबंधन सूचना प्रणाली (डीएमआईएस) और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में फजीर्वाड़ा करने वाले 7 आरोपी कुलदीप ढोली (29) पुत्र गजानन्द निवासी देवरी खुर्द थाना घाटोली जिला झालावाड़ ई मित्र संचालक, पंकज कुमार (30) पुत्र शंभूदयाल गुर्जर निवासी सारोला कलां थाना सारोला हाल कनिष्ठ सहायक/ रीडर तहसील कार्यालय अकलेरा, रविन्द्र कुमार (29) पुत्र नन्दलाल लोधा निवासी खुरी थाना कामखेडा जिला झालावाड़ ई मित्र ई मित्र संचालक, युवराज सिंह हाड़ा (41) पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत निवासी डिप्टी जीके मंदिर के पास झालावाड, हेमन्त कुमार (23) पुत्र बाबूलाल लोधा निवासी देवरी खुर्द थाना घाटोली, राकेश कुमार (28) पुत्र मांगीलाल लोधा निवसी रानीपुरा थाना घाटोली को गिरफ्तार किया है।

इनमें अकलेरा तहसील और सीएमएचओ कार्यालय झालावाड़ में योजनाओं की आधिकारिक आईडी संचालित करने वाले अधिकृत ऑपरेटर भी शामिल हैं। पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल हुए कई डिजिटल उपकरण, अपात्र पेंशनभोगियों का संदिग्ध डेटा और फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर मुफ्त स्कूटी वितरण योजना में प्राप्त की गई एक स्कूटी भी बरामद की है। एसपी अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि ऑपरेशन शटरडाउन के पहले चरण में मुख्य सरगना रामावतार सैनी का एजेंट कुलदीप ढोली निवासी देवरी खुर्द, थाना घाटोली फरार हो गया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित