पांच माह से अटका है मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम

हिंडौली नगर पालिका बनने के बाद पोर्टल अपडेट नहीं होने से ग्रामीणों को हो रही दिक्कत

पांच माह से अटका है मूल निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम
नगर पालिका बनने के चार माह बाद में हिण्डौली में नगर पालिका की आईडी शुरू नहीं हुई।

हिंडौली। हिंडौली पंचायत नगर पालिका में क्रमोन्नत के बाद लंबे समय से बंद पड़ी जन्म- मृत्यु,जाति मूल निवास, विवाह प्रमाण पत्र नहीं बनने से यहां पर युवा और विद्यार्थी काफी परेशान हो रहे हैं। दरअसल अप्रेल माह में हिंडौली ग्राम पंचायत नगर पालिका में क्रमोन्नत हुई थी। इसके बाद ग्राम पंचायत का पोर्टल बंद कर दिया गया था लेकिन इसके बाद नगर पालिका  का पोर्टल अब तक राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने अब तक नहीं बनाया। इस वजह से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही है। जानकारी के अनुसार पांच माह से लोग जाति, मूल, जन्म मृत्यु विवाह सहित कई प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर पालिका और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे। लेकिन वहां पर उन्हें अधिकारी संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। गत दिनों यहां पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने आईडी शुरू करने के उच्चाधिकारियों से पत्र व्यवहार किया। स्टेटिक्स विभाग ने जन्म मृत्यु वैवाहिक, प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जयपुर भिजवा दिए , जिसकी अप्रूवल अब आई हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जन्म मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन की मैपिंग बुधवार को कर दी जाएगी। इसके बाद नगर पालिका द्वारा इसे प्रारंभ करवा दिया जाएगा। वहीं जाति मूल प्रमाण पत्र उपखंड अधिकारी स्तर का मामला है। यहां पर तत्कालीन उप खंड अधिकारी ने भी डीओआईटी विभाग को पत्र भेज कर जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र की आईडी शुरू करने की मांग की।

हिंडौलीवासियों में आक्रोश
लोगों ने बताया कि नगर पालिका बनने के चार माह बाद में हिण्डौली में नगर पालिका की आईडी शुरू नहीं हुई। जिससे यहां के विद्यार्थी व युवक प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी की एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकार की आईडिया शुरू नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे।

मेरी पोती शेखावाटी विद्यालय में पढ़ती है उसका मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाना है, ई-मित्र की दुकान पर गया था। जहां साइड नहीं चलने के कारण उसने मना कर दिया और कहा कि साइड चलने के बाद आप आना स्कूल से बार-बार मूल निवास प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। 
- घनश्याम पुरोहित

भाई का जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसका आवेदन करे हुए लगभग 2 महीने से अधिक का समय हो गया है। नगर पालिका के चक्कर काट कर थक गए है लेकिन अभी तक तकनीकी कमियों के कारण नहीं चलने के दोनों प्रमाण पत्र नहीं बने है और स्कूल वाले परेशान कर रहे हैं। 
- सत्यनारायण गुर्जर

Read More असर खबर का : अटल सरोवर के सामने जलभराव की समस्या से क्षेत्रवासियों को मिली राहत

मेरा भतीजा कक्षा आठवीं में पढ़ता है। हम ओबीसी में आने के कारण विद्यालय वाले मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। जब से हिंडोली ग्राम पंचायत नगर पालिका बनी है तब से हिंडोली का नाम गायब हो चुका है। ई मित्र वाले साइड चलने की बात कह रहे हैं। इस बारे में नगर पालिका से संपर्क कर जानकारी चाहिए तो पता लगा के नगर पालिका की ईद आने के बाद ही प्रमाण पत्र जारी होना शुरू होगा।

Read More असर खबर का : शिक्षा व्यवस्था पटरी पर, बिजली आपूर्ति सुचारू

मूल निवास जाति प्रमाण पत्र ईडब्ल्यूएस जन्म प्रमाण पत्र को लेकर स्वायत्त शासन विभाग जयपुर को लिखकर कॉपी दिन हो गए है। स्वायत्त शासन विभाग को रिमाइंडर भी भिजवा दिया गया है। शीघ्र ही पालिका की आई चालू होगी। 
- सुनील कुमार बैरवा इओ, नगर पालिका हिंडौली

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता