घर में सोई महिला के गले पर कट लगा किया दुष्कर्म, आरोपी बूंदी से गिरफ्तार

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर आरोपी की पहचान हुई

घर में सोई महिला के गले पर कट लगा किया दुष्कर्म, आरोपी बूंदी से गिरफ्तार
महिला नौ माह के बेटे के साथ घर में ही सो रही थी। तभी आरोपी खिड़की से महिला के कमरे में पहुंच गया और मुंह व गला दबा दिया। महिला ने आरोपी को हटाने की कोशिश की तो गले पर ब्लैड से कट मारकर घायल कर दिया।

नवज्योति, जयपुर। घर में सो रही महिला के गले पर ब्लैड से कट लगाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मानसरोवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज नासिरदा टोंक का रहने वाला है और जयपुर में रहकर केटरिंग का काम करता है। 

डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि महिला पति, ससुर और नौ माह के बेटे के साथ रहती है। ससुर घर के सामने थड़ी लगाता है और रात में वहीं सोता है। उसका पति आॅटो चलता है। आरोपी मनोज दिन में ससुर के पास थड़ी पर आकर बैठता था। दिन में खाना खाने के बाद महिला भी थड़ी पर आती थी। ऐसे में आरोपी को घर की जानकारी थी। 23 मई की रात बुकिंग आने पर पति ऑटो लेकर घर से चला गया। इस दौरान महिला नौ माह के बेटे के साथ घर में ही सो रही थी। तभी आरोपी खिड़की से महिला के कमरे में पहुंच गया और मुंह व गला दबा दिया। महिला ने आरोपी को हटाने की कोशिश की तो गले पर ब्लैड से कट मारकर घायल कर दिया। महिला चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन उससे दुष्कर्म किया। जाते समय वह महिला के दोनों मोबाइल भी ले गया और कमरे को बाहर से बंद कर गया। थोड़ी देर बाद महिला खिड़की से बेटे को लेकर बाहर पहुंची और थड़ी में सो रहे ससुर को जगाया और पुलिस को सूचना दी। 

200 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को पकड़ा
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी आधार पर जांच की तो आरोपी की लोकेशन बंूदी आई। इस पर टीम वहां पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में नकबजनी एवं चोरी में टोंक और अजमेर में गिरफ्तार हो चुका है। 

इधर जवाहर नगर पुलिस ने महिला को नशीली सिगरेट पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन नागर महिला के पड़ोस में किराए से एक मकान में रहता है।

Tags: Bundi rape

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल