अनियंत्रित कार नदी में गिरने से व्यापारी की दर्दनाक मौत, क्षतिग्रस्त कार में शव मिलने पर परिजनों की गूंजी चीखें

रात करीब 2 बजे क्रेन की मदद से कार को निकाला बाहर

अनियंत्रित कार नदी में गिरने से व्यापारी की दर्दनाक मौत, क्षतिग्रस्त कार में शव मिलने पर परिजनों की गूंजी चीखें
थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान बारां जिले के सीसवाली निवासी 50 वर्षीय हरीश खंडेलवाल के रूप में हुई है।

लाखेरी।। पापड़ी मेज नदी पुलिया पर बुधवार देर शाम हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को सन्न कर दिया। शाम करीब 7:15 बजे लाखेरी से कोटा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया से सीधे जलदाय विभाग के बूस्टर पंप की ओर जा गिरी। सूचना मिलते ही लाखेरी पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। अंधेरा और तेज बहाव रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा बने रहे।

रात करीब 2 बजे क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। क्षतिग्रस्त कार में शव मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों की चीखें गूंज उठीं। थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि मृतक की पहचान बारां जिले के सीसवाली निवासी 50 वर्षीय हरीश खंडेलवाल के रूप में हुई है। वे क्षेत्र के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के भाई लोकेश खंडेलवाल ने गुरुवार सुबह रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता