मिट्टी की खदान ढहने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल

लाली पत्नी गणेश गुर्जर व बदाम पत्नी मांगी लाल गुर्जर सुबह घर के नजदीक स्थित मिट्टी की खदान में मिट्टी लेने पहुंची जहां खुदाई करते वक्त खदान ढहने दोनों दब गई।

 मिट्टी की खदान ढहने से महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
पारसोली थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मिट्टी की खदान में दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया।

चित्तौड़गढ़/बस्सी। पारसोली थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में मिट्टी की खदान में दबने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार लाली पत्नी गणेश गुर्जर व बदाम पत्नी मांगी लाल गुर्जर सुबह घर के  नजदीक स्थित मिट्टी की खदान में मिट्टी लेने पहुंची जहां खुदाई करते वक्त खदान ढहने दोनों दब गई।    इस हादसे में लाली पत्नी गणेश गुर्जर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गए। सूचना पर एंबुलेंस की सहायता से दोनों को पारसोली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर बादाम गुर्जर को जिला मुख्यालय पर रेफर किया गया है। बता दें कि भुमाफियाओं द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिससे खदानें गहरी हो गई है। बता दें कि महिलाएं खदान से मिट्टी खोद रही थी। 10 फीट गहरी खदान में खोदते समय अचानक मिट्टी ढह गई। जिससे दोनों महिलाएं नीचे दब गई। सूचना मिलने के बाद लोगों ने महिलाओं को खदान से बाहर निकाला। वहीं लाली गुर्जर की हालत ज्यादा गंभीर होने से चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेफर किया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना