सड़क चौड़ी करने के लिए प्रवेश द्वार पर लगा राम दरबार गिराया, फिर बनाएंगे प्रवेश द्वार व लगाएंगे राम दरबार

पुजारी की अध्यक्षता में कार्यकतार्ओ की बैठक ली

सड़क चौड़ी करने के लिए प्रवेश द्वार पर लगा राम दरबार गिराया, फिर बनाएंगे प्रवेश द्वार व लगाएंगे राम दरबार

सालासर मार्ग पर रामदरबार सहित बना प्रवेश द्वार तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर व सोशल मीडिया पर प्रवेश द्वार का रामदरबार तोड़कर हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है।

सुजानगढ़। सालासर मार्ग पर रामदरबार सहित बना प्रवेश द्वार तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित प्रदेश भर के भाजपा नेताओं ने ट्वीट कर व सोशल मीडिया पर प्रवेश द्वार का रामदरबार तोड़कर हिंदू धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को घेरा है।

इस पूरे प्रकरण के बाद रणनीति बनाने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच को सुजानगढ़ भेजा। स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में कार्यकतार्ओ की बैठक ली। बैठक में तय हुआ कि चूरू जिले के प्रत्येक उपखंड कार्यालय पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ इस कृत्य के खिलाफ प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा। जिलाध्यक्ष पुजारी ने कहा की अधिकारी व ठेकेदार सार्वजनिक मंच से माफी मांगते हुए लिखित में ठेकेदार व अधिकारी माफी मांगकर पुन प्रवेश द्वार बनाकर रामदरबार स्थापित करें। इस मामले को लेकर उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी सुजानगढ़ में बड़ी जनसभा कर प्रदर्शन करेंगे।

फिर बनाएंगे प्रवेश द्वार व लगाएंगे राम दरबार
सुजानगढ़ में सालासर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य के लिए तकनीकी कारण बताते हुए प्रवेश द्वार को जेसीबी की मदद से तोड़ा था जिस पर राम दरबार स्थापित था जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकतार्ओ ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने माफी मांगी थी व कार्यकतार्ओ को आश्वस्त किया कि वे पुन: प्रवेश द्वार बना देंगे व उस पर रामदरबार स्थापित किया जायेगा।

राजस्थान में बुलडोजर से राम दरबार गिराए जा रहे हैं। यह सीधे आस्था पर प्रहार है। मूर्तियों को सम्मान से अन्य जगह शिफ्ट करना चाहिए था, लेकिन ऐसी करतूत से हिन्दुओं की आस्था आहत हुई है।
-सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस अपना अस्तित्व खतरे में देख मंदिर जाने का दिखावा करने लगी है, लेकिन असलियत छिपाए नहीं छिपती। इसे कौन सच्चा हिंदू स्वीकार करेगा।

- गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय मंत्री

राजस्थान में भगवान भी असुरक्षित है, यहां राम दरबार लगे द्वार गिराए जा रहे हैं। यह वही कांग्रेस सरकार है, जिसने रामसेतु के अस्तित्व को नकारने था। वहीं यूपी में योगी सरकार राम मंदिर बना रही है

- राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन बिहार में पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग : धुआं निकलते देख ट्रेन से उतरे यात्री, प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी ट्रेन
सासाराम स्टेशन पर सोमवार सुबह भभुआ–सासाराम–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में धुआं उठने से आग की घटना हुई। ट्रेन...
फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, शेयर की हुई तस्वीर में सुपरस्टार फ्लॉन्ट करते दिखे रिप्ड एब्स फ्लॉन्ट
मुख्यमंत्री ने ली राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक, कहा- राजस्व संग्रहण प्रणाली को मजबूत कर बकाया वसूली में लाएं तेजी
केरल में नई सरकार का आगाज़ : 6 बार विधायक रह चुके वी. डी. सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रीमंड़ल की टीम में 20 मंत्री शामिल
आईपीएल-2026 :  वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली के अर्धशतक, आरसीबी शान से प्लेऑफ में, पंजाब किंग्स को दी शिकस्त
जोधपुर में 2 बहनों की आत्महत्या कानून व्यवस्था का संस्थागत मर्डर, डोटासरा बोले- एफआईआर के बाद  खुलेआम घूमते रहे अपराधी 
पीएम मोदी का स्वीडन दौरान: भारत-स्वीडन के संबंध रणनीतिक साझेदारी में बदले, मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान