बिजली-पानी की समस्या के विरोध में उतरे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिजली-पानी की समस्या के विरोध में उतरे कांग्रेसी, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट एवं चांदसैन के तत्वधान में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल एवं बिजली की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा।

जयपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट एवं चांदसैन के तत्वधान में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम में पेयजल एवं बिजली की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे गर्मी के मौसम में आम जनता का हाल बेहाल हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे में से मात्र 4 घंटे बिजली दी जा रही है जिसके चलते आम जनता को एवं पशुओं को पीने के पानी की परेशानी हो रही है। वहीं शहरी क्षेत्र में भी लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली काटी जा रही है एवं पर्याप्त वोल्टेज में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा रही है। ज्ञापन में बताया कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र में संचालित क्षेत्रीय पेयजल योजनाओं की उचित देखभाल के अभाव में गर्मी के मौसम में गांवों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है, जिससे आमजन व पशुओं के समक्ष जल संकट की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते पशुधन दम तोड़ रहे हैं एवं आम जनता को महंगे दामों पर पानी खरीदना पड़ रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन टैंकरों की सप्लाई चुनिंदा लोगों को कर रहा है जिससे आम जन में गहरा आक्रोश है। ज्ञापन में तीन दिवस में विद्युत एवं पेयजल की सुचारू आपूर्ति कराए जाने की मांग की गई साथ ही चेतावनी दी गई कि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट एवं चांदसैन आमजन के हितों के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन दिए जाने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कमल मीना, पीसीसी सदस्य दिनेश मिश्रा, रामबिलास शर्मा खेंमावास, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनोद गोयल, चांदसेन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक पुरोहित, कपिल पुरोहित, पार्षद टेकचंद मालिया, ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक रोहित पंसारी, हरकेश शाहपुरा, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, प्रदुमन सिंह चौहान सरपंच, सुनील चतुर्वेदी, शिवराम सैनी, सुदीप मिश्रा, इरफान खान, पदम सैनी, कमलदत्त सैनी, रविकांत नकवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना