करंट की चपेट में बकरियां: 11 केवी लाइन का तार टूटा, 29 बकरियों ने तोड़ा दम

गनीमत रही कि हादसे के समय चरवाह महिला व एक पुरुष बच गए

करंट की चपेट में बकरियां: 11 केवी लाइन का तार टूटा, 29 बकरियों ने तोड़ा दम

शहर के सिकंदरा रोड स्थित नीमडी स्कूल के सामने बुधवार प्रात: करंट की चपेट में आकर 29 बकरियो की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गई।

 बांदीकुई। शहर के सिकंदरा रोड स्थित नीमडी स्कूल के सामने बुधवार प्रात: करंट की चपेट में आकर 29 बकरियो की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक दर्जन घायल हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय चरवाह महिला व एक पुरुष बच गए, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीति रात पोल से टूटकर जमीन पर गिरे 11 केवी के तार में प्रभावित करंट हादसे का कारण बना। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक उदयसिंह मीना व थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक डा. आनन्द प्रकाश कोली ने मौके पर ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया।


हादसे के बाद क्षेत्रीय विधायक गजराज खटाना पीड़ित के घर पहुंचे तथा उनसे घटनाक्रम की जानकारी लेकर विधुत वितरण निगम के अधिकारियों से वार्ता की। खटाना ने पीड़ितों को सरकार से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता दी।


 यूं हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार निमड़ी स्कूल के बगल में रहने वाली कमला देवी वर्मा व कालूराम बुधवार सांवा नदी में बकरी चराकर प्रात: करीब 9 बजे वापस घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि निमड़ी स्कूल के सामने एक खेत में श्बीति रात पोल से टूटकर गिरे 11 केवी के तार से दोनों चरवाहे अनभिज्ञ थे। खेत में प्रवेश के बाद करीब चालीस बकरी करंट की चपेट में आ गई। जिनमें से 29 बकरियों की मौके पर मौत हो गई। दोनों चरवाह करंट की रेंज में नहीं थे।


 निगम को पता नहीं हो गया हादसा
आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि बांदीकुई से पामाड़ी जा रही 11 केवी का विद्युत करंट प्रवाहित तार पोल से टूटकर गिर गया था। जिसके बारे में विद्युत वितरण निगम प्रशासन को खबर तक नहीं लगी। जिसकी वजह से जमीन पड़े तार में रात भर करंट बहता रहा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण   भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर साधा निशाना : संदीप पाठक के घर छापे की निंदा की, भगवंत मान के नशे में विधानसभा जाने को लेकर मांगा स्पष्टीकरण  
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस की छापेमारी की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने इसे कानून-व्यवस्था...
सरकार को विधायक से मारपीट मामले में करानी चाहिए निष्पक्ष जांच : असलियत का चले पता, गहलोत ने कहा-  दोषियों पर हो उचित कार्रवाई
आरजीएचएस से जुड़ी समस्याओं को लेकर चिकित्सकों और अस्पतालों का राज्यव्यापी बहिष्कार जारी : सोनदेव बंसल की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, विरोध में किया प्रदर्शन
भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट गैंग का खुलासा : कमजोर अभ्यर्थी खुद की जगह अधिक योग्य उम्मीदवारों को बैठाकर लाखों में करते थे सौदा, 3अहम मामलों का पर्दाफाश
असर खबर का : समर्थन मूल्य पर हो रही खरीद में अव्यवस्थाओं को लेकर हरकत में आया प्रशासन, तहसीलदार ने मंडी परिसर व तुलाई केंद्र का किया निरीक्षण
बंगाल में मतगणना के लिए सुरक्षा इंतजाम और सख्त : चुनाव आयेाग ने तैनात किए अतिरिक्त गणना पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक, मतगणना को सुरक्षित, भयमुक्त और पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराना उद्देश्य
दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग