महाकुंभ में स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, पति-पत्नी की मौत, पुत्र, पुत्रवधु समेत 3 घायल

सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई कार

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे परिवार की कार ट्रक में घुसी, पति-पत्नी की मौत, पुत्र, पुत्रवधु समेत 3 घायल

दौसा जिले के महुवा उपखण्ड स्थित बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के बिरौंदा गांव से कुंभ स्नान करने जा रहे परिवार की कार सोमवार प्रात: उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले मेंअकबरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई

महुवा। दौसा जिले के महुवा उपखण्ड स्थित बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के बिरौंदा गांव से कुंभ स्नान करने जा रहे परिवार की कार सोमवार प्रात: उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले मेंअकबरपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से टकरा गई। 

हादसे में कार सवार पति, पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटा व पुत्रवधु और चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिरोन्दा निवासी 70 वर्षीय किरोड़ीलाल मीणा और उनकी पत्नी मटरी देवी, बेटा विजय, विजय की पत्नी गुड्डी महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे। इस दौरान कार चालक को नींद की झपकी लग गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में किरोड़ी लाल मीणा और पत्नी मटरी देवी की मौके पर मौत हो गई, वहीें बेटा विजय, पुत्रवधु गुड्डी व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना बिरोन्दा गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित