बामनवास से लूटी बोलेरो को बीडौली में छोड़ भागे बदमाश

पुलिस की नाकाबंदी के बाद भागे बदमाश

बामनवास से लूटी बोलेरो को बीडौली में छोड़ भागे बदमाश

पुलिस पीछे लगी देख बदमाश बोलेरो कार को बीडोली गांव में महावर ढाणी रास्ता बंद होने पर  छोड़ कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाग छूटे।

रामगढ़ पचवारा। बामनवास क्षेत्र से लूटी गई बोलेरो कार को बदमाश क्षेत्र के बीडोली गांव में छोड़ कर भाग छूटे। जानकारी के अनुसार  बामनवास तहसील के टोडा टूंडिला गांव से कुछ बदमाशों ने  डिग्गी कल्याण जी के जाने की बात कह एक बोलेरों किराए पर ली थी, जिसके बाद बदमाश चालक के साथ मारपीट कर उसका फोन और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

सूचना के बाद बामनवास थाना पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। बगडी टोल  पर टोल कटने पर मालिक को गाडी इस क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी,  रामगढ पचवारा पुलिस ने थाने के सामने सहित बस स्टेंड पर नाकाबंदी की। जिसके चलते बदमाश वापस लौटकर बीडौली गांव की तरफ चले गए एवं पुलिस पीछे लगी देख बदमाश बोलेरो कार को बीडोली गांव में महावर ढाणी रास्ता बंद होने पर  छोड़ कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाग छूटे।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि बदमाशों के पास हथियार थे, बदमाशों ने उन्हें पुलिस को कुछ भी नही बताने के लिए धमकाया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कुछ बदमाशों को भी पकड़े जाने की सूचना है। थानाधिकारी अजयसिंह मीना ने बताया कि मामला बामनवास थाने का है, बोलेरो को भी बामनवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन