निजी क्लिनिक पर इंजेक्शन लगाते ही महिला ने दम तोड़ा

गुढ़लिया गांव का मामला

निजी क्लिनिक पर इंजेक्शन लगाते ही महिला ने दम तोड़ा
चिकित्सक मौके से भागा, डिग्री का नहीं हुआ खुलासा, पुलिस ने किया क्लिनिक सील । देर सांय एफएसएल की टीम व एमओबी टीम ने मौका का निरीक्षण किया।

 बांदीकुई। समीपवर्ती गुढ़लिया गांव में सोमवार प्रात: एक निजी क्लिनिक पर उपचार कराने गई महिला की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद क्लिनिक संचालक क्लिनिक छोड़ कर भाग निकला। मामले में कोल्वा पुलिस में मृतका के पुत्र ने क्लिनिक संचालक भगवान सहाय शर्मा निवासी बांदीकुई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक बांदीकुई उदय सिंह मीना कर रहे हैं। देर  सांय एफएसएल  की टीम व  एमओबी टीम ने मौका का निरीक्षण किया। प्राथमिकी में मृतका कमली देवी बैरवा (55) के पुत्र राकेश  पुत्र कन्हैयालाल ने बताया कि मां कोबीति रात हाथ-पैर में दर्द होने पर वह सोमवार प्रात: गुढलिया गांव में भगवान सहाय शर्मा के निजी क्लिनिक पर उपचार करवाने लेकर गया। इजेंक् शन लगाने के बाद मां की मौत हो गई। महिला की मौत  होने की खबर लगते ही ग्रामीण क्लिनिक पर एकत्रित हो गए।  इसी बीच क्लिनिक संचालक मौके से भाग निकला। गुस्साए परिजन क्लिनिक के सामने धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलती ही कोल्वा थाना पुलिस मौके पर पहुची व क्लिनिक को सीज कर दिया। दूसरी तरफ गुढलिया चिकित्सालय के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक पुलिस क्लिनिक को सीज कर चुकी थी।  परिजनों का कहना था कि बी.पी. जांच किए बिना महिला के इंजेक्शन लगा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक