प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पीट पीटकर मारा, माता-पिता समेत 5 गिरफ्तार

लव अफेयर की कहानी

सभी आरोपियों ने मिलकर पूर्णसिंह को एक सुनसान मकान में ले जाकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

बालोतरा। प्रेमिका से मिलने आए शादीशुदा प्रेमी को बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात 13 अप्रेल बालोतरा के सिवाना थाना इलाके किटनोद ग्राम का है। पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने शव को स्कॉर्पियो में डालकर बामणी ग्राम के रेतीले धोरों में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी कानसिंह की निशानदेही पर शव बरामद कर पांच आरोपियों कानसिंह पुत्र चतरसिंह निवासी मूठली, छतरसिंह पुत्र खींमसिंह निवासी मवड़ी, पारस कंवर पत्नी छतरसिंह, मनीषा कंवर पुत्री छतरसिंह और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हैड कांस्टेबल अजय कुमार को 19 अप्रैल को सूचना मिली कि जालोर के गुमशुदा युवक पूर्णसिंह (32) की हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि कानसिंह ने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पूर्णसिंह को बंधक बनाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को रेतीले इलाके में दफना दिया गया।

 लव अफेयर की कहानी
जानकारी के अनुसार पूर्णसिंह का (छतरसिंह की पुत्री) के साथ दो साल पहले प्रेम प्रसंग था। जब युवती को पता चला कि पूर्णसिंह शादीशुदा है, तो उसने संपर्क तोड़ लिया। बाद में जब युवती की शादी तय हुई, तो पूर्णसिंह 13 अप्रैल को मवड़ी पहुंचा और उसे साथ ले जाने की जिद करने लगा। युवती के परिजनों ने पूर्णसिंह को बंधक बना लिया और मनीषा के मामा कानसिंह को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर पूर्णसिंह को एक सुनसान मकान में ले जाकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध