आज मंत्रिमण्डल की बैठक में तय होगी वर्षगांठ के कार्यक्रमों की रूपरेखा

आज मंत्रिमण्डल की बैठक में तय होगी वर्षगांठ के कार्यक्रमों की रूपरेखा

सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर 400 परियोजनाओं की मिलेंगी सौगातें

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर इस बार भी प्रदेशवासियों को करीब 400 परियोजनाओं की सौगातें दे सकते है। इसके लिए विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं और प्रोजेक्टों के कार्यक्रम तय किए जा रहे है। गहलोत ने पिछले साल 2020 में भी दूसरी वर्षगांठ पर वर्चुअल कॉन्फे्रंस के जरिए 11230 करोड़ की लागत के 1362 विकास कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास कर प्रदेश की जनता को सौगातें दी थी। गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को सीएमआर में होने वाली मंत्रिमण्डल की बैठक में तीसरी साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तीसरी वर्षगांठ पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में होगा, जिसमें विभिन्न महकमों की परियोजनाओं की सौगातें दी जाएंगी। इसके साथ ही कई विभागों की पॉलिसी भी जारी होगी। इसके साथ ही जन घोषणा पत्र के अब तक पूरे हुए वादों को लेकर सरकार जिला स्तर पर कार्यक्रम करेंगे, जिसमें फ्लैगशिप परियोजनाओं के बारे में भी लोगों जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगेगी। मुख्यमंत्री मंगलवार को सीएमओ पहुंचे और कामकाज निपटाया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी सीएम से मिले।



Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला