चिंता : तीसरी लहर में बढ़ रहे मरीज, राहत : अस्पताल खाली, घर पर ठीक हो रहे

चिंता : तीसरी लहर में बढ़ रहे मरीज, राहत : अस्पताल खाली, घर पर ठीक हो रहे

58,393 में से केवल 1.25 फीसदी भर्ती, 0.46 फीसदी को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी

 जयपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर में दूसरी लहर से 902 फीसदी संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। 30 दिसम्बर से लेकर अब तक प्रदेश में 18 दिन में 81640 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन बड़ी राहत की बात यह है कि केवल 1.25 फीसदी मरीजों को ही अब तक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है। इनमें भी केवल 0.46 फीसदी ही ऐसे हैं जिनको आॅक्सीजन सपोर्ट, आईसीयू या फिर वेंटिलेटर्स की आवश्यकता पड़ी। बाकी 97.75 फीसदी मरीज घरों पर ही इलाज लेकर कोरोना को हराकर ठीक हो रहे हैं।


चिकित्सा विभाग के पास शनिवार यानी 14 जनवरी तक के अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े को देखें तो इस दिन तक प्रदेश में 58,393 एक्टिव केस थे। लेकिन राहत यह है कि केवल 733 मरीज को ही अस्पताल में भर्ती होने की जरुरत पड़ी। इनमें भी 462 यानी 63.02 फीसदी तो सामान्य वार्ड्स में ही है। ऑक्सीजन की भी जरूरत इन्हें नहीं पड़ी है। वहीं केवल 179 मरीजों को आॅक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी है। आईसीयू में केवल मात्र 64 और वेंटिलेटर्स पर केवल 28 ही मरीज हैं। अस्पतालों में 96.25 फीसदी सामान्य बेड्स, 99.10 फीसदी आॅक्सीजन बेड्स, 97.63 फीसदी आईसीयू बेड्स और 98.97 फीसदी वेंटिलेटर्स खाली पड़े हैं।

अस्पताल में बेड्स और भर्ती मरीज की फैक्ट फाइल
अस्पताल में मात्र 733 मरीज, आईसीयू में केवल 64, वेंटीलेटर्स पर केवल 28 संक्रमित

सामान्य आईसोलेशन : 12,315 कुल बेड्स
खाली पड़े 11,853, 96.25%
मरीज  462,   3.75%


ऑक्सीजन सपोर्टेड : 19,847  कुल बेड्स  
खाली पड़े  19,668,  99.10%
मरीज  179,  0.90%

आईसीयू : 2,695  कुल बेड्स
खाली पड़े  2,631,   97.63%
मरीज  64,  2.37%

वेंटिलेटर्स :  2,466 कुल बेड्स
खाली पड़े  2,438,  98.97%
मरीज  28,  1.13%

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल