जयपुर पहुंचे माकन और वेणुगोपाल का डोटासरा ने किया स्वागत

जयपुर पहुंचे माकन और वेणुगोपाल का डोटासरा ने किया स्वागत

संगठनात्मक और रैली की तैयारियों के मुद्दों पर बातचीत की।

जयपुर। 12 दिसंबर को महंगाई को लेकर कांग्रेस की  देशव्यापी रैली की तैयारी को लेकर कांग्रेस की शुक्रवार को जयपुर में बैठक हुई। बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंचे। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रफीक खान कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, विधायक अमीन कागजी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़  और अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर अगवानी के बाद वेणु गोपाल और माकन होटल पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के साथ डोटासरा ने संगठनात्मक और रैली की तैयारियों के मुद्दों पर बातचीत की।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार अमेरिका में भीषण हादसा: स्कूल में हुए चाकू हमले में 5 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के टैकोमा शहर में एक स्कूली छात्र ने चाकू से हमला कर चार बच्चों और एक सुरक्षा गार्ड को...
चलती कार बनी आग का गोला : एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील
बरगी डैम में बड़ा हादसा : पर्यटकों का क्रूज नर्मदा में डूबा ; 6 लोगों की मौत, 15 लापता, 30 से 40 लोग थे सवार
डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक