राजस्थान में उपमुख्यमंत्रियों का इतिहास, प्रदेश में अब तक सात उप मुख्यमंत्री
विद्याधरनगर और दूदू विधानसभा सीटों से जीतने वाले दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा प्रदेश के छठें और सातवें उप मुख्यमंत्री होंगे।
जयपुर। विद्याधरनगर और दूदू विधानसभा सीटों से जीतने वाले दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा प्रदेश के छठें और सातवें उप मुख्यमंत्री होंगे। दोनों ही जयपुर जिले के दूसरे और तीसरे उप मुख्यमंत्री होंगे। प्रदेश के पांचवें उप मुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट ने 17 दिसम्बर 2018 को शथथ ली थी। यह दिगर बात है कि उन्हें बीच में इस पद से हटा दिया गया था। उस समय पायलट टोंक सीट से जीतकर आए थे। पायलट से पहले टोंक जिले के बनवारी लाल बैरवा गहलोत के वर्ष 1998 से 2003 तक के मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री रह चुके है। बैरवा के साथ श्रीमती कमला भी उपमुख्यमंत्री थी। इनसे पहले कांग्रेस के टीकाराम पालीवाल जयनारायण व्यास मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बने थे। भाजपा में भैरोंसिंह शेखावत के वर्ष 1993 से 1998 तक शासन में भी हरिशंकर भाभड़ा उपमुख्यमंत्री रह चुके है।

Comment List