आखिर कहां गया शिलालेख

गोगा गेट के नाम से जानते है

आखिर कहां गया शिलालेख

बीकानेर स्थित दिल्ली दरवाजा जिसे लोग गोगा गेट के नाम से जानते हैं। इस पर रियासतकालीन शिलालेख लगा था, जिस पर उसके निर्माणकर्ता का नाम और तिथि अंकित थी, लेकिन अब शिलालेख अपने मूल स्थान पर नहीं है।

जयपुर। बीकानेर स्थित दिल्ली दरवाजा जिसे लोग गोगा गेट के नाम से जानते हैं। इस पर रियासतकालीन शिलालेख लगा था, जिस पर उसके निर्माणकर्ता का नाम और तिथि अंकित थी, लेकिन अब शिलालेख अपने मूल स्थान पर नहीं है। इस संबंध में ‘राजस्थान आरक्योलॉजी एण्ड एपीग्राफी कांग्रेस’ संस्था ने पुरातत्व विभाग को 27 फरवरी, 2022 को पत्र लिखकर गोगा गेट पर लगे शिलालेख को हटाने पर ध्यान आकर्षित किया था। पत्र के माध्यम से संस्था ने मांग की है कि इस ऐतिहासिक विरासत को अतिशीघ्र ढूंढा जाए। गौरतलब है कि इससे पहले संस्था ने 29 अक्टूबर, 2021 को भी पत्र लिखकर शिलालेख को ऐतिहासिक महत्व का बताया गया था।

किताब में शिलालेख का उल्लेख
पुरातत्व विभाग के पूर्व अधिकारी ने बीकानेर वृत अधीक्षक पद पर रहते हुए ‘बीकानेर वृत के संरक्षित स्मारक, प्राचीन पुरावशेष स्थान एवं प्रमुख कला पुरासामग्री’ नाम से पुस्तक लिखी थी। इसमें उन्होंने गोगा गेट के अंदर प्रतिष्ठित शिलालेख की फोटो सहित उस पर अंकित शब्दों का भावानुवाद किया था। इस बीच कमाल की बात ये है कि गोगागेट से शिलालेख गायब है और विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी ही नहीं है।

गोगा गेट के भीतरी हिस्से में एक रियासत कालीन शिलालेख लगा हुआ था, जो वर्तमान में उस जगह नहीं है। जिला कलेक्टर एवं पुरातत्व विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में कोटगेट थाना अधिकारी और कोतवाली को तथ्य जुटाने के निर्देश दिए, लेकिन छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त विभाग के अधिकारियों की ओर से भी कुछ नहीं किया जा रहा।
- डॉ. रीतेश व्यास, सचिव, राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड एपीग्राफी सोसायटी, बीकानेर

जिस समय मैंने काम शुरू किया था, उस समय गोगा गेट पर कोई शिलालेख नहीं था। सितम्बर, 2021 से काम शुरू किया था, जो करीब जनवरी, 2022 तक चला।
- अकरम अली, ठेकेदार
बीकानेर स्थित गोगा गेट पर शिलालेख का मामला चल रहा है, लेकिन मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके लिए वृत अधीक्षक बीकानेर से बात करें।
- कृष्णकांता शर्मा, उपनिदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

Read More वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला