मुख्यमंत्री सफाई मित्र सम्मान योजना लागू : नगर निगमों में पांच, परिषदों में 10 और पालिकाओं में 20 सफाई मित्र हर साल होंगे सम्मानित

स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने की कवायद

मुख्यमंत्री सफाई मित्र सम्मान योजना लागू : नगर निगमों में पांच, परिषदों में 10 और पालिकाओं में 20 सफाई मित्र हर साल होंगे सम्मानित

नगरपालिका स्तर पर उपखंड अधिकारी, नगर परिषद स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर और निगम स्तर पर निगम आयुक्त चयनित सफाई मित्र को सम्मानित करेंगे।

जयपुर। शहरों में सफाई व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए निकायों में मुख्यमंत्री सफाई मित्र सम्मान योजना लागू की गई है। योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान हर साल दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर दिया जाएगा, जो निकाय, जिला और राज्य स्तर पर मिलेगा। नगरपालिका स्तर पर उपखंड अधिकारी, नगर परिषद स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर और निगम स्तर पर निगम आयुक्त चयनित सफाई मित्र को सम्मानित करेंगे। स्वायत्त शासन विभाग ने योजना लागू की है। इसके साथ ही विभाग ने सफाईकर्मी सर्विस रूल्स में भी संशोधन किया है, जिसके तहत चयनित सफाईकर्मी की सर्विस से संतुष्टि होने पर ही उसे स्थायी सेवा में शामिल किया जाएगा।

चयन के क्या होंगे मापदण्ड
चयन के लिए मापदण्ड भी तय किए गए है, जिसके तहत सफाई मित्र के कार्य क्षेत्र की स्वच्छता, कार्य क्षेत्र में रहने वाले निवासियों की प्रतिक्रिया, सफाई मित्र के खिलाफ  कोई नोटिस या जांच नहीं हो लंबित, सफाई मित्र की महीने में कुल उपस्थिति, कार्य की गुणवत्ता व व्यवहार और विशेष स्वच्छता अभियानों में भागीदारी आदि शामिल होंगे।

निकाय स्तर पर कितने सम्मानित
प्रदेशभर के नगर निगमों में से 5, नगर परिषदों से 10 और नगर पालिकाओं से 20 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा नगर निगमों में से 3, नगर परिषदों में से 3 और नगर पालिकाओं से 3 मुख्य-वरिष्ठ ठोस कचरा प्रबंधक सम्मानित होंगे। इसी तरह पूरे प्रदेश में से तीन स्वयं सहायता समूहों और तीन गैर सरकारी संगठनों का भी राज्यस्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी चयन
सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई मित्र का चयन नगर पालिका स्तर पर उपखंड अधिकारी, अधिशासी अधिकारी और कनिष्ठ अभियंता की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी, नगर परिषद स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर, आयुक्त और सहायक अभियंता की तीन सदस्यीय कमेटी और नगर निगम स्तर पर नगर निगम आयुक्त, उपायुक्त स्वास्थ्य और मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की तीन सदस्यीय कमेटी चयन करेगी। निकाय स्तर पर चयनित सफाई मित्रों के नाम कलक्टर को भेजे जाएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर श्रेष्ठ सफाई मित्र का चयन होगा, जिसे जिला स्तर पर कलक्टर सम्मानित करेंगे।

Read More आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला