चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान किया स्थापित, 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर किया का ऑपरेशन 

वह काफी दर्द और परेशानी का सामना कर रही थी

चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान किया स्थापित, 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर किया का ऑपरेशन 

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह के चिकित्सकों ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह के चिकित्सकों ने एक बार फिर चिकित्सा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एसएमएस से जुड़े ट्रोमा सेंटर में 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज के कूल्हे की हड्डी के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन किया गया। फ्रैक्चर के कारण महिला के कूल्हे का जोड़ खराब हो गया था और वह काफी दर्द और परेशानी का सामना कर रही थी। ऐसे में चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी कर महिला के कूल्हे के जोड़ को बदलने का निर्णय लिया।

यह ऑपरेशन अस्थि रोग विभाग की इकाई 4 में इकाई प्रमुख डॉ अनुराग धाकड़ के नेतृत्व में किया गया। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ क्षितिज अग्रवाल ( सहायक आचार्य ), डॉ साहिल, डॉ अजय , डॉ संजय पाटीदार थे। इस जटिल सर्जरी में एनेस्थीसिया सीनियर प्रोफेसर डॉ वंदना मंगल एवं प्रोफेसर डॉ चित्रा सिंह ने साथ दिया। ऑपरेशन के बाद रोगी एकदम स्वस्थ है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत