रांची, कोलकाता, पुणे और नेपाल से आए आर्टिस्ट की 30 कलाकृतियां हुई प्रदर्शित

कृष्ण और गोपियों के साथ अठखेलियां और कालिया दमन जैसे दृश्यों को कैनवास पर जीवित किया, मौका था आर्ट एग्जीबिशन एकोज ऑफ ट्रेडिशन के आरम्भ का।

रांची, कोलकाता, पुणे और नेपाल से आए आर्टिस्ट की 30 कलाकृतियां हुई प्रदर्शित

प्रदर्शनी में पुणे से आर्टिस्ट मनोज दारेकर, रमेश गुर्जर और विवेक निम्बोलकर, रांची से सी.आर हेमब्रम, नेपाल से एस.सी सुमन और कोलकाता से किशोर रॉय ने अपनी 30 कलाकृतियों को शोकेस किया।   

जयपुर। कृष्ण और गोपियों के साथ अठखेलियां और कालिया दमन जैसे दृश्यों को कैनवास पर जीवित किया, मौका था आर्ट एग्जीबिशन एकोज ऑफ ट्रेडिशन के आरम्भ का। आमेर रोड स्थित आईसीए आर्ट गैलरी में लगी कला प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि आईएएस पी.सी किशन, ठाकुर दुष्यंत सिंह नायला, हेमेंद्र सिंह वेदसा, समाज सेवक सुधीर माथुर और आईसीए आर्ट गैलरी से अभिनव बंसल ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में पुणे से आर्टिस्ट मनोज दारेकर, रमेश गुर्जर और विवेक निम्बोलकर, रांची से सी.आर हेमब्रम, नेपाल से एस.सी सुमन और कोलकाता से किशोर रॉय ने अपनी 30 कलाकृतियों को शोकेस किया।   

झारखण्ड की संथल ट्राइब की परेशानियों को उकेरा  
रांची के आर्टिस्ट सीआर हेमब्रम ने झारखंड में रहने वाले संथल समुदाय की दु:ख और परेशानियों को अपनी कला में दिखाया। जहां उन्होंने उस जनजाति में होने वाले मानव पीड़ा, मानव तस्करी, महिला शोषण जैसे गंभीर विषयों को कंटेम्प्ररी आर्टफॉर्म पर मिक्स मीडियम द्वारा कैनवास पर प्रदर्शित किया। पुणे से आर्टिस्ट मनोज दारेकर ने अपने 4 आर्टवर्क्स में रोजगार और कॅरिअर के लिए शहर-शहर घूमने वाले प्रवासियों के मनोभाव को दर्शाया, जिसमें ग्रामीण से शहरी बदलावों, परिदृश्यों और संस्कारों के बदलाव को एब्स्ट्रेक्ट आर्टफॉर्म के माध्यम से दिखाया। आर्टिस्ट विवेक निम्बोलकर ने प्रकृति से प्रेरित होते हुए अपनी कला में कुदरती रंगों का इस्तेमाल किया है, जिसमें टेक्सचर पेटिंग खास रही। 

कृष्ण की बाल लीलाओं से मधुर हुआ माहौल
आर्टिस्ट रमेश गुर्जर ने अपनी तालबद्ध स्टाइल और फिगरेटिव आर्टवर्क के साथ कृष्ण के बाल रूप को दिखाया। साथ ही आर्टिस्ट किशोर रॉय ने ट्रेडिशनल आर्टफॉर्म से कृष्णा सीरीज को दर्शाया, जिसमें रास लीला, कालिया दमन और कृष्ण गौ प्रेम को कैनवास पर उकेरा। एस.सी सुमन ने अपनी पेंटिंग्स के जरिए कृष्ण जन्म और गोपी कृष्ण की अठखेलियों को कैनवास पर सजीव किया। एग्जीबिशन का समापन 30 जून को होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई