विद्याधरनगर में शिव महापुराण कथा के दौरान सक्रिय महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार

सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती

विद्याधरनगर में शिव महापुराण कथा के दौरान सक्रिय महिला चोर गैंग का भंडाफोड़, 32 गिरफ्तार

कथा स्थल पर कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और 27 महिलाओं और 5 पुरुषों को पकड़ लिया।

जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान पुलिस ने एक बड़ी चोरी की वारदात को विफल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को 27 महिलाओं समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया, जो कथास्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, पर्स, चेन व मंगलसूत्र चोरी कर रहे थे। यह गिरफ्तारी प्रदीप मिश्रा की ओर से एक से 7 मई तक आयोजित कथा के दौरान की गई, जहां देशभर से श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे थे।

डीसीपी उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि कथा के दौरान चोरी और छीना-झपटी की आशंका के चलते पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ  के निर्देशानुसार सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, एसीपी शास्त्री नगर शिवरतन गोदारा और थानाप्रभारी राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सतर्कता से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कथा स्थल पर कुछ संदिग्ध लोगों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस हरकत में आई और 27 महिलाओं और 5 पुरुषों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठित गैंग का हिस्सा हैं और भीड़ का फायदा उठाकर आभूषण, चेन, मंगलसूत्र व पर्स चुराते हैं। जब भी टारगेट नहीं मिलता, तो वे अपनी लोकेशन बदल लेते हैं। पुलिस अब चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। 

यह हुए गिरफ्तार
गोनेर रोड लूनियावास निवासी सुनीता, मनीषा, मीरा, आशा, चिकसाना भरतपुर निवासी मुन्नी, मंजू, लाली, पूजा पत्नी गुड्डू, पूजा पुत्री प्रसादी, आगरा उत्तर प्रदेश निवासी रोशनी, विशाखा, हीना, गंगा, रजनी, अष्टमी, विजेता, पूनम, संगरूर पंजाब निवासी बग्गी उर्फ  काकी, सवानी, परमजीत, जसविन्द्र कौर, डीग भरतपुर निवासी सावित्री, शांति विहार कॉलोनी गोनेर रोड निवासी विमला, गोनेर रोड खोह नागोरियान निवासी सुनीता, पंजाब निवासी फती उर्फ  चरणजीत कौर, चिकसाना भरतपुर निवासी सोनी, डीग भरतपुर निवासी रैनू, मैनपुरी उ.प्र निवासी अमित, प्रधुम्मन, कुलदीप, सवाईमाधोपुर निवासी गोविन्द, किशनी उ.प्र. निवासी रवि कुमार हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन