संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन

त्वरित समाधान की दिशा में कदम ब

संभागवार बैठकों से सत्ता-संगठन में सीधा संवाद, मुख्यमंत्री आवास पर मंथन
मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को भाजपा की संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, जयपुर और जोधपुर संभाग के मंडल अध्यक्ष से ऊपर स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधा संवाद के लिए बुलाया है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच महत्वपूर्ण संगठनात्मक मंत्रणा भी हुई।

जयपुर। मुख्यमंत्री आवास पर शनिवार को भाजपा की संभागवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा, जयपुर और जोधपुर संभाग के मंडल अध्यक्ष से ऊपर स्तर के कार्यकर्ताओं को सीधा संवाद के लिए बुलाया है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच महत्वपूर्ण संगठनात्मक मंत्रणा भी हुई, जिसमें आगामी रणनीति और संगठन-सत्ता समन्वय पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी भी मौजूद रहेंगे। 

भाजपा की ये संभागवार बैठकें सत्ता और संगठन के बीच सीधा और प्रभावी संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के दो वर्षों के कार्यों पर फीडबैक लिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख नेताओं से विकास कार्यों, गांव-ढाणी-कस्बों की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों पर इनपुट मांगे जा रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्र के नेताओं को उनके क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की बुकलेट भी सौंपी जा रही है। बिजली, पानी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी जा रही हैं, जिससे त्वरित समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार