जयपुर में संगणक भर्ती परीक्षा में 49 फीसदी बैठे अभ्यर्थी

शहर के 95 केन्द्रों पर हुई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा में 72.98 परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया

जयपुर में संगणक भर्ती परीक्षा में 49 फीसदी बैठे अभ्यर्थी

जयपुर में कुल पंजीकृत 51 हजार 348 अभ्यर्थियों में से 25 हजार 187 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 26 हजार 161 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

नवज्योति, जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से रविवार को संगणक सीधी भर्ती परीक्षा-2023 एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा-2022 शांतिपूर्ण संपन्न हुई। अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार ने बताया कि जयपुर शहर के 152 केन्द्रों पर हुई संगणक भर्ती परीक्षा में 49.05 परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। जयपुर में कुल पंजीकृत 51 हजार 348 अभ्यर्थियों में से 25 हजार 187 अभ्यर्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 26 हजार 161 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
 
वहीं शहर के 95 केन्द्रों पर हुई सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (संविदा) भर्ती परीक्षा में 72.98 परीक्षार्थियों ने भाग्य आजमाया। जयपुर में कुल पंजीकृत 29 हजार 821 अभ्यर्थियों में से 21 हजार 762 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और 8 हजार 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पंवार ने बनीपार्क स्थित राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों का परीक्षा शुरू होने से पहले निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का डर्मेटोलॉजी इंस्टीट्यूट तैयार, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।...
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार
‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार