गर्मी का सितम: प्रदेश में 5 की मौत

अब तक 30 लोग हुए गर्मी का शिकार, चार संभागों में बढ़ेगा एक से दो डिग्री तापमान29 जिलों में हीटवेव का रेड और आरेंज अलर्ट

गर्मी का सितम: प्रदेश में 5 की मौत

मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि मानसून 31 मई तक केरल से टकराएगा। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है।

जयपुर। नौतपा की प्रचंड गर्मी का प्रदेशभर में सितम जारी है। अधिकांश जिलों में तापमान बढ़ोतरी के बीच बाड़मेर और फलौदी में पारा 50 डिग्री तक पहुंच गया तो सबसे कम माउंट आबू में 35 डिग्री तापमान रहा। जयपुर में गर्मी ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 48 डिग्री से ऊपर रहा। वहीं, गर्मी के सितम के बीच प्रदेशभर में पांच मौतें हुई। अब तक प्रदेश मे हुई मौतों का आंकडा 30 पहुंच चुका है। राजधानी जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में मजदूर की मौत की सूचना है जिसकी पृष्टि नहीं हो पाई र्है।  मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में हीटवेव बने रहने की संभावनाओं के बीच जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में एक दो डिग्री तापमान और बढ़ने की संभावना है और 29 मई के बाद जून महीने की शुरूआत में दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

आगे क्या 
जून के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य प्रदेश के कुछ भागों में 29 मई से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। 
वहीं 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर,जयपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-35 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में तीव्र हीटवेव का रेड और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रेड अलर्ट वाले जिलों में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनं, करौली, सवाईमाधोपुर, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर जिले शामिल हैं। आरेंज अलर्ट वाले जिलों में बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़, जयपुर, झालावाड़, कोटा, टोंक,जालोर और पाली तथा अजमेर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इधर राहत की खबर
31 मई तक केरल के तट पर आ जाएगा मानसून
इस बीच मौसम विभाग से राहत की खबर भी आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान में बिजली गरजने और चमकने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के प्रमुख मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया कि केरल में अगले पांच दिन में मानसून के पहुंचने की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि मानसून 31 मई तक केरल से टकराएगा। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। 

सीमा पर जवान की मौत, जोधपुर में साध्वी ने देह त्यागी
जैसलमेर के रामगढ़ में बीएसएफ जवान की गर्मी के चलते मौत होना बताया जा रहा है। जोधपुर के पीपाड शहर में एक जैन साध्वी ने गर्मी से तबियत बिगड़ने पर देह त्याग दी और एक बुजुर्ग की मृत्यु होने की खबरें सामने आर्इं। अलवर में भी 23 साल के विद्यार्थी की लू लगने से मौत हो गई। वहीं, जोधपुर के पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल की भी जान चली गई। राज्य सरकार ने गर्मी से वजह से इन मौतों का दावा नहीं किया है। डॉक्टर्स के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। 

Read More विधानसभा में बम से उड़ाने की धमकी का मेल : अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- सरकार की कानून व्यवस्था फेल, मिल रही बम की धमकियां

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण...
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद
सम्मान निधि रुकने से किसान परेशान : पहले से झेल रहे बारिश की मार, जूली ने कहा- भुगतान रुकने से बढ़ रही उनकी परेशानी
अमेरिका-ईरान बातचीत के अच्छे परिणाम की उम्मीद : समझौते तक पहुंचने के लिए कुछ ही मतभेदों को सुलझाना बाकी, ट्रंप ने कहा- कई अच्छी बातें हो रही
चंबल अभयारण्य में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने और जीपीएस ट्रैकिंग करने के निर्देश, आदेशों के उल्लंघन को मानेंगे अवमानना