भरण-पोषण के मुआवजे के तौर पर कोर्ट में पेश किए 55 हजार रुपए के सिक्के

कोर्ट ने दिया था पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश

भरण-पोषण के मुआवजे के तौर पर कोर्ट में पेश किए 55 हजार रुपए के सिक्के

समयाभाव के कारण सिक्कों की गणना नहीं होने पर अदालत ने 26 जून को इनकी गिनती कराने को कहा है। मामले में अदालत ने पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पति दशरथ को पांच हजार रुपए गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे।

जयपुर। घरेलू हिंसा से जुडे मामले में पत्नी को गुजारा भत्ता देने के आदेश की पालना में आरोपी पति ने एडीजे कोर्ट क्रम-8 में 55 हजार रुपए के सिक्के पेश किए। समयाभाव के कारण सिक्कों की गणना नहीं होने पर अदालत ने 26 जून को इनकी गिनती कराने को कहा है। मामले में अदालत ने पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पति दशरथ को पांच हजार रुपए गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए थे। दशरथ ने इस आदेश की पालना नहीं की और कई महिनों तक भरण पोषण राशि जमा नहीं कराई। अदालत में इसकी जानकारी आने पर अभियुक्त के वारंट जारी किए गए, जिसकी पालना में हरमाड़ा थाना पुलिस ने पति दशरथ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। फैमिली कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते आरोपी पति को लिंक कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इस दौरान आरोपी की ओर से सात कट्टों में लाए 55 हजार रुपए के सिक्के अदालत में पेश किए। आरोपी ने कहा कि एक और दो रुपए के ये सिक्के देश की मान्य मुद्रा है। ऐसे में इस राशि को स्वीकार किया जाए। वहीं पत्नी की ओर से कहा गया कि आरोपी ने उसे प्रताड़ित करने के लिए हर्जाना राशि सिक्कों के रूप में दी है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पति को जमानत पर रिहा कर दिया है। गौरतलब है कि गुजरा भत्ता आदेश होने के बाद यदि आरोपी पति की ओर से भुगतान नहीं किया जाता है तो हर माह की राशि के आधार पर उतने माह की सजा का प्रावधान है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर