1 जुलाई से 30 सितंबर तक जीपीएफ पर 7.1% ब्याज दर लागू, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

पूर्ववर्ती परिपत्र की निरंतरता में जारी

1 जुलाई से 30 सितंबर तक जीपीएफ पर 7.1% ब्याज दर लागू, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
राजस्थान सरकार ने जीपीएफ, पुरानी पेंशन योजना, सीपीएफ और अन्य समान निधियों पर 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक 7.1% वार्षिक ब्याज दर लागू करने के आदेश जारी। वित्त विभाग ने संबंधित सभी विभागों, कोषागारों और अधिकारियों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश।

जयपुर। वित्त (वेज़ एंड मीन्स) विभाग ने सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ), पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) तथा सीपीएफ सहित अन्य समान निधियों पर ब्याज दर को लेकर आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार इन निधियों में जमा राशि पर 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक 7.1 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज देय होगा।

यह आदेश वित्त विभाग के 15 अप्रैल 2026 के पूर्ववर्ती परिपत्र की निरंतरता में जारी किया गया है। आदेश की प्रतियां राज्य सरकार के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, राजस्थान विधानसभा, राजस्थान हाईकोर्ट, राजस्थान लोक सेवा आयोग, महालेखाकार, लोकायुक्त सचिवालय, राजस्व मंडल, सभी विभागाध्यक्ष, कोषागार एवं उप-कोषागार अधिकारियों सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेजी गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरयू एच एस में अंगदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल बोले- अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा, समाज से डर मिटाना होगा आरयू एच एस में अंगदान दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल बोले- अंगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा, समाज से डर मिटाना होगा
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अंगदान मानवता के लिए सबसे बड़ा महादान है और इसकी राह में सबसे बड़ी...
जयपुर में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर लूट, 80 ग्राम सोना और डायमंड रिंग लेकर बदमाश फरार
38 करोड़ नए वोटरों पर शिवसेना की नजर, Gen Z को जोड़ने के लिए जल्द होगी अहम रणनीतिक बैठक
आरयूआईडीपी के पांचवें चरण में 9,500 करोड़ के विकास कार्य, 84 शहरों में होगा ‘संवाद’
कांग्रेस नेताओं ने अपनों पर ही लगाए जयचंद होने के आरोप, गुटबाजी खत्म करने की उठी मांग
1 जुलाई से 30 सितंबर तक जीपीएफ पर 7.1% ब्याज दर लागू, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश
छावनी चौराहे पर दोपहर में लगा लंबा जाम : घंटों फंसे वाहन, राहगीर रहे परेशान