जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए 84.54 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त, देवरी गांव की निजी भूमि का होगा अधिग्रहण

प्रशासन ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए

जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के लिए 84.54 हेक्टेयर भूमि होगी अवाप्त, देवरी गांव की निजी भूमि का होगा अधिग्रहण

बारां जिले में जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना के तहत डेम लाइन एवं डूब क्षेत्र, पम्प हाउस, डिग्गी तथा जल उपयोक्ता संगम भवन के निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस परियोजना के लिए कुल अनुमानित 84.54 हेक्टेयर भूमि अवाप्त की जानी प्रस्तावित है, जिसमें निजी एवं सरकारी दोनों प्रकार की भूमि शामिल है।

जयपुर। बारां जिले में जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। परियोजना के तहत डेम लाइन एवं डूब क्षेत्र, पम्प हाउस, डिग्गी तथा जल उपयोक्ता संगम भवन के निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस परियोजना के लिए कुल अनुमानित 84.54 हेक्टेयर भूमि अवाप्त की जानी प्रस्तावित है, जिसमें निजी एवं सरकारी दोनों प्रकार की भूमि शामिल है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, कुल भूमि में से 20.82 हेक्टेयर निजी भूमि तथा 53.72 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल रहेगी। विशेष रूप से गांव देवरी के डूब क्षेत्र में आने वाली निजी भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अवाप्ति की यह प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी, जिसमें प्रभावित किसानों एवं भू-स्वामियों को निर्धारित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

जिन्ना लघु सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके साथ ही भूजल स्तर में सुधार और सूखे की स्थिति से राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। परियोजना को लेकर प्रशासन ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके और किसानों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
पश्चिम एशिया में 28 फरवरी से जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच एयर इंडिया ने यूएई, सऊदी अरब, इजरायल और कतर...
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री 
होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव