यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 

अब तक कुल 1,30,238 परिवाद दर्ज 

यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में विभाग ने 96.94 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। विभाग से संबंधित अब तक कुल 1,30,238 परिवाद दर्ज किए गए हैं।

जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग की राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में विभाग ने 96.94 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। विभाग से संबंधित अब तक कुल 1,30,238 परिवाद दर्ज किए गए हैं। इनमें से 1,26,253 परिवादों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 3,985 प्रकरण अभी लंबित हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

विभागीय स्तर पर परिवादों के निस्तारण की प्रगति पर नजर रखी जा रही है, ताकि शिकायतकर्ताओं को राहत मिल सके। आंकड़ों के अनुसार, विभाग में शिकायतों के निस्तारण का औसत समय 23 दिन रहा है। हालांकि, 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण होने के बावजूद 3,985 परिवाद लंबित रहना विभाग के सामने चुनौती बना हुआ है। अब इन लंबित मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता होगी।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव दिवाली पर एक सप्ताह तक बंद रहेगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? रोडवेज बसों के संचालन में बड़ा बदलाव
दिवाली के त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के संचालन...
दिवाली पर सिर्फ 2 दिन आतिशबाजी की छूट, 9 नवंबर से फिर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध; जानें पूरा मामला
आईएएस गौरव गोयल बुधवार को ज्वाइन करेंगे, दिसंबर में प्रवासी राजस्थान दिवस को देखते हुए रीको में पोस्टिंग की संभावना
जयपुर में पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 से अधिक वारदातें कबूलीं
अगले दशक में रक्षा तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष देशों में होगा भारत : डॉ. टेसी थॉमस
Voice of youth : छोटे व्यापारियों पर ही क्यों चलता है प्रशासन का डंडा?
Voice of youth : वंदे भारत का किराया हो कम, ट्रेनों में बढ़ें जनरल और रिजर्वेशन कोच