राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत

75 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति का प्रावधान

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर के व्यापारियों के हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

जयपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में देशभर के व्यापारियों के हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल ने बताया कि बैठक में जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 का स्वागत किया गया। इस विधेयक के तहत 79 केंद्रीय अधिनियमों के 784 प्रावधानों में संशोधन करते हुए 717 प्रावधानों को गैर-आपराधिक बनाया गया है, जिससे अनुपालन का बोझ कम होगा और व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी।

छोटे व्यापारियों के लिए प्रक्रियाएं हुई आसान बैठक में बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण द्वारा खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इससे विशेष रूप से छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी और अनुपालन आसान होगा। राजस्थान नीति से ई-कॉमर्स को बढ़ावा राजस्थान व्यापार प्रोत्साहन नीति 2025 के तहत ई-कॉमर्स को प्रोत्साहित करने के लिए मंच शुल्क की 75 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है। यह सहायता एक वर्ष तक अधिकतम 50 हजार रुपये प्रतिवर्ष (शिपिंग शुल्क को छोड़कर) उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव