शॉर्ट सर्किट के चलते कारखाने में पड़े कागज के गत्तों में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

कारखाने में कर्मचारी संध्या और विकास काम कर रहे थे

 शॉर्ट सर्किट के चलते कारखाने में पड़े कागज के गत्तों में लगी भीषण आग, 2 लोग झुलसे

करणी विहार थाना इलाके मे रविवार शाम को प्रिटिंग प्र्रेस सुधारने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में काम कर रहे महिला कर्मचारी समेत दो लोग बुरी तरह झुलस गए

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके मे रविवार शाम को प्रिटिंग प्र्रेस सुधारने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग से फैक्ट्री में काम कर रहे महिला कर्मचारी समेत दो लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे हुए कर्मचारीयों को पुलिस ने एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने के लिए मानसरोवर समेत अन्य फायर स्टेशनों से आई सात दमकलों को करीब डेढ़ घण्टे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया । एफओ देवांग यादव ने बताया कि धावास के हीरापुरा में मोहित आहुजा की प्रिंटिंग प्रेस सुधारने की फैक्ट्री है। रविवार शाम कारखाने में कर्मचारी संध्या और विकास काम कर रहे थे।

शाम करीब साढ़े पांच बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते कारखाने में पड़े कागज के गत्तों में आग लग गई। आग की लपटों ने प्रिंटिंग प्रेस में काम आने वाली स्याही को भी अपनी चपेट में ले लिया और आग भीषण होती चली गई। फैक्ट्री में मौजूद दोनों कर्मचारियों ने बाहर की तरफ भागकर अपनी जान बचाई। कारखाने में लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान होना सामने आया है।

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा