मांगों को लेकर निजी बसों का चक्काजाम : परिवहन आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन, यात्री रहे परेशान

प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी

मांगों को लेकर निजी बसों का चक्काजाम : परिवहन आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन, यात्री रहे परेशान

नावों में निजी बसों के किराए को पड़ोसी राज्यों के समान करने तथा चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का टैक्स माफ  करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी।

जयपुर। टूरिस्ट, पर्यटन वाहन एवं स्टेज कैरिज बसों से लगेज कैरियर नहीं हटाने, चुनावों में निजी बसों के किराए को पड़ोसी राज्यों के समान करने तथा चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का टैक्स माफ  करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर निजी बसों का प्रदेशभर में चक्का जाम रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजस्थान में निजी बस आूपरेटरों ने परिवहन विभाग की नीतियों और कार्रवाई को लेकर रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी और शनिवार को निजी बसों का चक्का जाम रहा। प्रदेश बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्य नारायण साहू ने कहा कि टूरिस्ट, पर्यटन वाहन एवं स्टेज कैरिज बसों से लगेज कैरियर नहीं हटाने, चुनावों में निजी बसों के किराए को पड़ोसी राज्यों के समान करने तथा चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों का टैक्स माफ  करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी।

बस ऑपरेटरों ने लोक परिवहन सेवा के परमिट की अवधि 10 वर्ष करने, नई परमिट प्रक्रिया में पुरानी बस की शर्त तय करने, स्लीपर कोच और टूरिस्ट बसों पर नया टैक्स लागू करने, टीपी की वैधता 24 घंटे करने तथा उपनगरीय क्षेत्रों में नए मार्ग जोड़ने की मांगें भी की है। उन्होंने बताया कि अब 28 जनवरी को प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स शहीद स्मारक पर पैदल मार्च करेंगे और परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

Tags: transport

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 7.85 लाख करोड़ का प्रावधान : देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना उद्देश्य, सैन्य तैयारियां होगी मजबूत बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए 7.85 लाख करोड़ का प्रावधान : देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करना उद्देश्य, सैन्य तैयारियां होगी मजबूत
वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में रक्षा मंत्रालय के लिए सबसे अधिक 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया...
हकीकत से दूर बजट में सुधार नजरअंदाज : आर्थिक चुनौतियों को पूरी तरह नकारा, राहुल गांधी बोले- बिना नौकरी के युवा
बजट 2026: दिव्यांगजनों को सम्मानजनक रोजगार के लिए 'दिव्यांग कौशल योजना' की घोषणा, वित्त मंत्री ने कहा-एएलआईएमसीओ को किया जाएगा और मजबूत
पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने बजट 2026 को बताया विकास और भविष्य की मजबूत नींव, कहा- देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और मजबूती प्रदान
बजट 2026: व्यक्तिगत आयकर की दरों में राहत नहीं, सामाजिक कल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाना सरकार का लक्ष्य; पढ़ें बजट पर क्या-क्या बोली वित्त मंत्री ?
बजट में राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने का कोई प्रावधान नहीं : किसानों को नहीं मिला कोई लाभ, खड़गे ने कहा- ब्रिटिश शासन के स्तर को भी पार कर चुकी असमानता
जयपुर में रफ्तार का कहर : ब्लैक थार ने कॉलोनी में मचाया आतंक, चार कारें तोड़ीं ; लोगों को कुचलने की कोशिश