श्मशान भी नहीं रहे सुरक्षित : फिर गायब हुईं मुक्तिधाम से अस्थियां, एक रात में दो घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

पहले भी गायब हो चुकी हैं अस्थियां 

श्मशान भी नहीं रहे सुरक्षित : फिर गायब हुईं मुक्तिधाम से अस्थियां, एक रात में दो घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शहर के मुक्तिधाम में अस्थियों के गायब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था, देखरेख और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

रामगंजमंडी। शहर के मुक्तिधाम में अस्थियों के गायब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने मुक्तिधाम की सुरक्षा व्यवस्था, देखरेख और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हनुवंतखेड़ा रोड निवासी मनी बाई पत्नी मांगीलाल माली (उम्र 95 वर्ष) के निधन के बाद परिजन जब तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो उनकी अस्थियां बिखरी एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए और मुक्तिधाम की अव्यवस्था को लेकर गहरा रोष जताया। इसी तरह दूसरी घटना पंजाबी गली निवासी कंचन बाई पत्नी गोरधन लाल सेन (70) से जुड़ी है।

28 जनवरी की रात्रि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन तीये की रस्म के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो वहा अस्थियां और राख गायब मिलीं। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी रामगंजमंडी मुक्तिधाम में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 22 दिसंबर को पंजाबी समाज के रामप्रकाश मदान की, 1 जनवरी को ब्रह्मपुरी बाजार नंबर दो निवासी मुन्नी बाई सोनी, 6 जनवरी को  लीला देवी की अस्थियां और राख पूरी तरह गायब पाई गई थीं।

सूचना मिली थी कि मुक्तिधाम में कंचन बाई की अस्थियां गायब पाई गईं। जबकि दूसरे मामले में मनी बाई माली की अस्थियों और राख को खुर्द-बुर्द  की गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
-अंकित कुमार, प्रशिक्षु आरपीएस।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह