एग्जीबिशन में बिखरे ब्लू पॉट्री-कैरीकेचर कला के रंग, अभिषेक शर्मा ने कैनवास पर बनाया भगवान राम का चित्र

अभिषेक ने इन कलाकारों से कुम्हार की चाक पर ब्लू पॉट्री के बेसिक आर्टिफेक्ट्स तैयार करवाए

एग्जीबिशन में बिखरे ब्लू पॉट्री-कैरीकेचर कला के रंग, अभिषेक शर्मा ने कैनवास पर बनाया भगवान राम का चित्र

जवाहर कला केन्द्र की चतुर्दिक कला दीर्घा में चल रही देश के 40 युवा कलाकारों की पेन्टिंग एग्जीबिशन कला हर जगह के दौरान कई कलात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की चतुर्दिक कला दीर्घा में चल रही देश के 40 युवा कलाकारों की पेन्टिंग एग्जीबिशन कला हर जगह के दौरान कई कलात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहर के कला प्रेमियों और कलाकारों ने गैलरी विजिट की और वहां प्रदर्शित कलाकृतियों और आयोजित की जा रही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का लुत्फ  उठाया। एग्जीबिशन के क्यूरेटर मितुल अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर जयगढ़ पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट की असिसटेंट डायरेक्टर डॉ. चांदनी चौधरी और सिटी पैलेस जयपुर की सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव गुरशीन कौर ने एग्जीबिशन की विजिट की और कलाकारों की कला प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजन और अधिक आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

इस मौके पर अभिषेक शर्मा ने ग्लास पेन्टिग, ब्लू बॉट्री और कैरीकेचर वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें 20 कलाकारों ने इस विधाओं को सीखने में अपनी रूचि का इजहार किया। अभिषेक ने इन कलाकारों से कुम्हार की चाक पर ब्लू पॉट्री के बेसिक आर्टिफेक्ट्स तैयार करवाए। उन्होंने कलाकारों को पानी और मिट्टी का रेशो बताया। साथ ही फ्लावर पॉट और बाउल आदि बनवाए। उन्होंने कैरीकेचर विधा के बारे में बताते हुए प्रतिभागियों से वहां आ रहे लोगों को सामने बिठाकर उनके कैरीकेचर तैयार करवाए साथ ही कैरिकेचर में आंख, नाक और गालों की शेप बनाने की रीति भी समझाई।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत