आखातीज पर बाजार गुलजार : ज्वैलरी बाजार में रौनक, राज्य में 500 करोड़ और जयपुर में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

जयपुर में तीन हजार से अधिक शादियां

आखातीज पर बाजार गुलजार : ज्वैलरी बाजार में रौनक, राज्य में 500 करोड़ और जयपुर में 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर फसल से किसानों की आय में वृद्धि हुई है।

जयपुर। अक्षय तृतीया (आखातीज) के पर्व पर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है। पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया निवेश शुभ और फलदायक माना जाता है, जिससे सोने-चांदी के जेवर, सिक्के और बर्तन खरीदने की होड़ लगी हुई है। अबूझा मुहूर्त के दिन शादियों की धूम रहेगी। व्यापारियों का मंगलवार का दिन डिलीवरी और ट्रायल देने में बीता। साफा, शेरवानी, कपड़े, लहंगे लेने के लिए दिनभर बड़ी चौपड़, एमआई रोड सहित शहर के बाहर के बाजारों में खरीदारों की गहमा गहमी रही। राज्यभर में लगभग 500 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है, जिसमें अकेले जयपुर में 200 करोड़ रुपए तक की बिक्री हो सकती है। जयपुर सर्राफा बाजार में खरीदारों की रौनक बनी हुई है। जयपुर सर्राफा बाजार में पिछले साल आखातीज से शुद्ध सोना 24,100 रुपए, जेवराती सोना 21,700 रुपए और चांदी 12,700 रुपए महंगी है। 

लाइटवेट ज्वैलरी बनी पहली पसंद
लाइटवेट और फैन्सी ज्वैलरी की मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर कुंदन, मीनाकारी और हल्के वजन की सोने की ज्वैलरी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इनकी डिजाइन पारंपरिक भी हैं और आधुनिक भी, जो उपहार देने और नियमित पहनने दोनों के लिए उपयुक्त हैं।

गांवों से भी मिल रही अच्छी मांग
जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर फसल से किसानों की आय में वृद्धि हुई है, जिससे गांवों में भी शादियों के अबूझ सावे और आखातीज को देखते हुए ज्वैलरी की मांग बढ़ी है।

सिक्कों - चांदी के बर्तनों की डिमांड
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के सिकके, पूजा सामग्री और चांदी के बर्तन भी खूब खरीदे जा रहे हैं।

Read More फायर एनओसी नहीं लेने वाले भवनों पर सख्ती, 20 जून तक चलेगा विशेष सर्वे अभियान

बारात में कूलर का नया ट्रेंड
बढ़ती गर्मी से राहत देने और बारात में डांस करने वालों के लिए ठंडी हवा देने वाले कूलर भी साथ चलने लगे है। हाथी, घोड़े, ऊंट के लवाजमें के साथ अब ठंडी हवा देने वाले वाटर एयरकूलर भी साथ चलते है। शंकर गैस लाइट के कमल फूलवानी ने बताया कि जयपुर के बाहर से भी बारात में लाइट के साथ कूलर की डिमांड बढ़ रही है। 

Read More मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

डिजाइनर ड्रेस की मांग अधिक
वे  डिंग सीजन में थीम बेस शादियों में मेहंदी, हल्दी, विवाह, रिंग सेरेमनी, म्युजिक जैसे इवेंट की डिजाइनर ड्रेस की मांग अधिक है। गांवों की मांग अधिक आ रही है।
-सुरेश सैनी, महामंत्री, जयपुर व्यापार महासंघ

Read More वित्त विभाग के विशिष्ट शासन सचिव ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का औचक निरीक्षण : त्वरित समाधान से लाभार्थियों के चेहरे खिले, मुख्यमंत्री का जताया आभार

डेस्टिनेशन वेंडिंग बढ़ी
वरवधु एक ही स्थान पर एकत्रित होकर डेस्टिनेशन वेंडिंग अधिक कर रहे है। पुष्कर, उदयपुर, जोधपुर और जयपुर में अधिक डेस्टिनेशन वेंडिंग हो रही है। राज्य में 40,000 और जयपुर में ढाई से तीन हजार शादियां होंगी। 
-रास बिहारी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान टेंट डीलर्स किराया व्यवसायी समिति, जयपुर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद