ए.सी.बी. ने जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन विनोद कुमार को 1,45,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा 

रिश्वत राशि आरोपी की पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई

ए.सी.बी. ने जोधपुर डिस्कॉम के तकनीशियन विनोद कुमार को 1,45,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भ्रष्टाचार पर कसा शिकंजा 

ए.सी.बी. चौकी चूरू ने जोधपुर डिस्कॉम उपखण्ड उपनी मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ के तकनीशियन विनोद कुमार को 1,45,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत राशि उसकी पेंट की जेब से बरामद हुई। आरोपी ने कृषि विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन और वीसीआर राशि कम कराने के लिए पैसा मांगा था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।

जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी चूरू इकाई द्वारा दिनांक 05.01.2026 को कार्यवाही करते हुए  आरोपी विनोद कुमार तकनिशियन-ता जोधपुर डिस्कॉम उपखण्ड उपनी मुख्यालय श्रीडूंगरगढ जिला बीकानेर को परिवादी से रिश्वत राशि 1,45,000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। रिश्वत राशि आरोपी की पहनी पेंट की जेब से बरामद की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी चूरू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसके, पिता  के नाम कृषि विद्युत कनेक्शन में नाम परिवर्तन करवाने एवं वीसीआर की राशि को कम कर जमा करवाने की एवज में आरोपी विनोद कुमार तकनिशियन द्वारा रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है एवं मांग के अनुसरण में दिनांक 05.01.2026 को आरोपी विनोद कुमार तकनिशियन-॥ द्वारा डिस्कॉम के उपखण्ड कार्यालय उपनी मुख्यालय श्रीडूंगरगढ में 1,45,000 रूपये रिश्वत के प्राप्त किए।

एसीबी बीकानेर के उप महानिरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चूरू के महावीर प्रसाद शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महेन्द्र कुमार पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में मय टीम के मांग का सत्यापन करवाया जाकर दिनांक 05.01.2026 को ट्रेप का आयोजन कर आरोपी को 1,45,000 रूपए रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद की गई। मौके पर कार्यवाही जारी हैं।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Read More राजस्थान विधानसभा : मापदंड पूरे करने पर ही प्रागपुरा नगर पालिका का होगा क्रमोन्नयन, मंत्री ने दिया जवाब 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय