भाजपा ने जिन अधिकारियों पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, उन पर होगी कार्रवाई : राठौड़ 

सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन की होती है

भाजपा ने जिन अधिकारियों पर लगाए थे भ्रष्टाचार के आरोप, उन पर होगी कार्रवाई : राठौड़ 

किसी व्यक्ति विशेष और राजनीतिक पार्टी के प्रति। सरकारें बदलती है, लेकिन लोकसेवक वहीं रहते हैं। उनकी जिम्मेदारी सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन की होती है।

जयपुर। विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ब्यूरोक्रेसी का तबादला नहीं होने के लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि आप प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के तबादलें नहीं होने को लेकर चिंतित है। यह जानकर आश्चर्य हुआ है। राठौड़ ने कहा कि गत कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भाजपा ने भ्रष्टाचार में संलिप्त जिन अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाये थे, वह तर्कों व तथ्यों पर आधारित थे, जिनकी भाजपा सरकार में गहन जांच हो रही है और बहुत जल्दी उनके खिलाफ उचित कार्रवाई भी होगी। आपने ब्यूरोक्रेसी का कांग्रेसीकरण करने का कुत्सित प्रयास किया था, लेकिन अब समय बदल गया है। लोकसेवकों की निष्ठाएं सरकार के प्रति होती है ना कि किसी व्यक्ति विशेष और राजनीतिक पार्टी के प्रति। सरकारें बदलती है, लेकिन लोकसेवक वहीं रहते हैं। उनकी जिम्मेदारी सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन की होती है।

राठौड़ ने कहा कि हम लोकसेवकों का आंकलन उनके काम के आधार पर करते है। आपकी हताशापूर्ण टिप्पणी से ऐसा प्रतीत होता है कि गत सरकार में आपके द्वारा उच्च पदों पर लगाये गये अधिकारियों का व्यवहार अब आपके अनुकूल नहीं रहा है। इसलिए आप बदलते परिवेश में ऐसे अधिकारियों का तबादला करवाना चाहते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित