प्रदेश में एयरोस्पेस-डिफेंस और सेमीकंडक्टर पॉलिसी होगी लागू : सरकार मनाएगी 2 साल का जश्न, परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा

प्रदेश में एयरोस्पेस-डिफेंस और सेमीकंडक्टर पॉलिसी होगी लागू : सरकार मनाएगी 2 साल का जश्न, परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
उद्योग विभाग नई नीतियों को लागू करेगा। 11 दिसंबर को एनआरआर चैप्टर संवाद, 12 को नवाचार दिवस कॉन्क्लेव और 13 को सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में 10 से 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार एयरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी तथा सेमीकंडक्टर पॉलिसी सहित कई नई नीतियों को लागू करेगी। मुख्य समारोह 15 दिसंबर को प्रस्तावित है, जहां 34,600 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। इसी दिन फ्लैगशिप योजनाओं के तहत किसानों, महिलाओं और पेंशनधारियों को डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित की जाएगी। जानकारी के अनुसार कार्यक्रमों की शुरुआत 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस से होगी, जहां उद्योग विभाग नई नीतियों को लागू करेगा। 11 दिसंबर को एनआरआर चैप्टर संवाद, 12 को नवाचार दिवस कॉन्क्लेव और 13 को सड़क सुरक्षा अभियान चलेगा। 

14 दिसंबर को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत मंदिरों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान होगा। 15 दिसंबर को राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ रक्तदान शिविर, आरोग्य कैम्प और 22 मदर लैब व 800 स्पोक्स की शुरुआत की जाएगी। 16 से 18 दिसंबर तक प्रदर्शनी और सेवा शिविर होंगे। 18 दिसंबर को महिला सम्मेलन और 19 दिसंबर को किसान सम्मेलन में लाभार्थियों को डीबीटी के जरिए सहायता दी जाएगी। 21 दिसंबर को रन फॉर विकसित राजस्थान, 22 को युवा-रोजगार दिवस और 23 दिसंबर को पर्यावरण संरक्षण अभियान आयोजित होगा।  24 दिसंबर को पर्यटन कॉन्क्लेव में फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति और नई पर्यटन नीति लॉन्च की जाएगी। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा।

Tags: policy

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी तमिलनाडु का 39 तीर्थयात्रियों का समूह तिब्बत में सुरक्षित : कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे ये लोग, भारत लाने की कोशिशें जारी
नेपाल में बाढ़ के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए तमिलनाडु के 39 तीर्थयात्री तिब्बत में सुरक्षित हैं। उन्हें रविवार...
भाजपा से निष्कासित राकेश भाटी ने थामा कांग्रेस का दामन, डोटासरा और जूली ने दुपट्टा पहनाकर किया पार्टी में शामिल
खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत
मिलने के बहाने 16 साल की नाबालिग को बुलाया : अगवा कर 2 महीने तक दुष्कर्म, जयपुर से 300 किलोमीटर दूर बंधक बनाकर रखा
नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति