विधानसभा में कई सालों बाद 200 विधायक, कोई सीट नहीं खाली 

सभी सदस्य अपना संपूर्ण कार्यकाल पूरा करें

विधानसभा में कई सालों बाद 200 विधायक, कोई सीट नहीं खाली 

मैंने वास्तुविदें को भी इस बार विधानसभा बुलाया था। उनके सुझाव भी लिए और उनको क्रियान्वित (इम्प्लीमेंट) भी किया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा का सालों बाद यह पहला सत्र होगा, जिसमें कोई भी विधानसभा सीट रिक्त नहीं है। सभी यानी 200 की 200 विधानसभा में विधायक हैं। अन्यथा किसी ना किसी कारण से कोई ना कोई विधानसभा सीट रिक्त रहती है। उपचुनाव हमेशा से प्रस्तावित रहते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी प्रसन्नचित हैं। उन्होंने सदन की पहली बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कहा कि यह सौभाग्य की बात हैं कि सदन में 200 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने वास्तुविदें को भी इस बार विधानसभा बुलाया था। उनके सुझाव भी लिए और उनको क्रियान्वित (इम्प्लीमेंट) भी किया। मेरी सभी को शुभकामनाएं हैं कि वे सभी सदस्य अपना संपूर्ण कार्यकाल पूरा करें। 

समय पर आने का ध्यान रखें 
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विधायकों के देरी से आने पर कहा कि सभी विधायकों को 15 मिनट पहले आना चाहिए था, लेकिन लेट आए। सदन में समय पर आने का ध्यान रखें। सदन की गरिमा, नियम और मर्यादा से चलें। एक दूसरे को सदन में डिस्टर्ब ना करें। सीनियर विधायक अगर नियमों का पालन करेंगे, तो नए भी उनसे सीखेंगे। 

 

Tags: assembly

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो पर सियासत तेज : अखिलेश यादव की चेतावनी, बोले-लोकतंत्र के अपराधी बख़्शे नहीं जाएंगे, ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ जैसे दावों की वास्तविकता उजागर 
अमेरिकी दूतावास ने जारी किया सीमावर्ती शहर के लिए सुरक्षा अलर्ट, हिंसक आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि होने की रिपोर्टेंआई सामने
नीरज कुमार का बड़ा हमला : जदयू में निशांत के प्रवेश के बाद तेजस्वी राजनीतिक तौर पर शांत और ट्विटर पर अशांत, जदयू के बिखरने की अफवाह 
पश्चिम बंगाल में केंद्र के शपथ ग्रहण में शामिल होने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : अजय राय ने कहा-हम खोखले दावे नहीं करते, राहुल गांधी के प्रति जनता का समर्थन और स्नेह 
बेंगलुरू सिटी स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बना वाटर पॉजिटिव, जल संरक्षण में नई मिसाल