दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 

दोपहर 2 बजे से बोटिंग का ट्रायल शुरू होगा

दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 

मावठा झील में दो दशक बाद बोटिंग दोपहर 2 बजे से ट्रायल के साथ शुरू होगी। जलस्तर, सुरक्षा मानक और लाइफ जैकेट सहित व्यवस्थाओं की 5-6 दिन जांच होगी। करीब 100 फीट जेटी लगाई जा रही है। प्रशासन का लक्ष्य सुरक्षित संचालन है, जिससे जयपुर पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।

जयपुर। पर्यटन नगरी आमेर स्थित मावठा झील में दोबारा बोटिंग शुरू होने जा रही है। दोपहर 2 बजे से बोटिंग का ट्रायल शुरू होगा।

मावठे के शांत पानी में किले की परछाईं, चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ियों की गोद में बोटिंग का अनुभव पर्यटकों को किसी पहाड़ी पर्यटन स्थल जैसा अहसास कराएगा।

बोटिंग संचालन शुरू करने से पहले तकनीकी टीम द्वारा जलस्तर, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था की गहन जांच की जाएगी। यह ट्रायल 5-6 दिनों तक चलेगा, जिसमें लाइफ जैकेट, नावों की क्षमता, आपातकालीन प्रबंधन और पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा। इससे पहले मावठे में करीब सौ फीट तक लंबी जेटी लगाई जा रही है। 

प्रशासन का उद्देश्य है कि बोटिंग गतिविधि पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक बेफिक्र होकर इस अनुभव का आनंद ले सकें।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल जयपुर पर्यटन को नया आयाम देगी। पहले जहां पर्यटक केवल किले और महलों के दर्शन तक सीमित रहते थे, वहीं अब वे प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बोटिंग का रोमांच भी अनुभव कर सकेंगे।
आमेर में दो दशक बाद लौट रही यह बोटिंग न केवल अतीत की यादों को ताजा करेगी, बल्कि भविष्य के पर्यटन विकास की नई कहानी भी लिखेगी।

Read More वाहनों की फिटनेस के लिए खुलेंगे नए एटीएस : 74 के लिए जारी हुई पीआरसी, सेंटरों की अब होगी लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह