यमुना नदी का पानी शेखावाटी में लाने का समझौता, राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलकर जताया आभार

भाजपा सरकार आते ही दशकों पुराने जल विवाद तेज गति से सुलझ रहे हैं: राठौड़

यमुना नदी का पानी शेखावाटी में लाने का समझौता, राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल से मिलकर जताया आभार

राठौड़ ने कहा कि मैंने सदन में कई बार साल 1994 में हुए यमुना जल बंटवारा समझौते को मूर्त रूप देते हुए राजस्थान के हिस्से का पानी शेखावाटी क्षेत्र को उपलब्ध कराये जाने की पुरजोर मांग उठाई थी।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शेखावाटी क्षेत्र के चूरू,सीकर और झुंझुनूं जिले में ताजेवाला हेड-वर्क्स से यमुना नदी का पानी पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार, हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच संयुक्त डीपीआर बनाने हेतु एमओयू करने पर उनका आभार व्यक्त किया।

राठौड़ ने कहा कि मैंने सदन में कई बार साल 1994 में हुए यमुना जल बंटवारा समझौते को मूर्त रूप देते हुए राजस्थान के हिस्से का पानी शेखावाटी क्षेत्र को उपलब्ध कराये जाने की पुरजोर मांग उठाई थी। अब डबल इंजन की सरकार में मोदी जी की गारंटी साकार हो रही है जिस वजह से तीन दशक से लंबित बहुप्रतीक्षित यमुना नदी का पानी शीघ्र ही शेखावाटी क्षेत्र के किसानों व आमजन को मिलना संभव हो सकेगा। 

राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही दशकों पुराने जल विवाद त्वरित गति से सुलझ रहे हैं। पीकेसी-ईआरसीपी के बाद अब यमुना जल बंटवारे के विवाद का समाधान होना शेखावाटी के लाखों किसानों के लिए संजीवनी साबित होगा। राठौड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ‘’ना भूतो ना भविष्यति’’ की तर्ज पर निरंतर जनहितैषी कदम उठा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल