मानसून से पूर्व सभी नालों को करना होगा साफ : सौम्या

मरम्मत के साथ ही साफ करने का मामला विवादों में रहता है

मानसून से पूर्व सभी नालों को करना होगा साफ : सौम्या

गत वर्ष नालों की समय पर सफाई नहीं होने से निगम ग्रेटर प्रशासन को जिला कलक्टर की फटकार का भी सामना करना पड़ा था।    

जयपुर। मानसून पूर्व शहर के क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत के साथ ही साफ करने का मामला विवादों में रहता है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि मानसून पूर्व सभी क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत के साथ ही छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई होनी चाहिए। इस पर ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनावों की आचार संहिता से पूर्व सभी आवाश्यक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही कार्यादेश जारी कर दिए जाएं।निगम ग्रेटर मुख्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए महापौर ने कहा कि शहर की सफाई के साथ ही नालों की समय पर सफाई एवं कचरे का निस्तारण होना चाहिए। महापौर एवं आयुक्त ने सभी इंजीनीयरों को निर्देश दिए कि अगर किसी अधिकारी ने आगे आचार संहिता का बहाना लगाकर काम नहीं करवाया तो वह नोटिस और कार्रवाई के लिए तैयार रहे। अधिकारी फील्ड में पैदल रहकर रिपोर्ट तैयार करें। बाद में वह स्वयं भी निरीक्षण करेंगी। गत वर्ष नालों की समय पर सफाई नहीं होने से निगम ग्रेटर प्रशासन को जिला कलक्टर की फटकार का भी सामना करना पड़ा था।    

पहले और बाद में होगी वीडियोग्राफी

 रियाड़ ने इंजीनीयरों को निर्देश दिए कि काम शुरू करवाने से पहले सभी नालों की वीडियो और फोटोग्राफी करवाए, जिससे सफाई होने के बाद पता चल सके कि कहां कितना काम हुआ है। वहीं उन्होंने सभी नालों की सफाई का काम पूरा होने के बाद भुगतान से पहले वापस वीडियोग्राफी करवाई जाए। लापरवाहों पर कार्रवाई के साथ ही अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Tags: drains

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल
Rajasthan Sampark पोर्टल पर 15 अप्रैल 2026 तक शिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिली। उपलब्ध आंकड़ों के...
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली, प्रमुख सूचकांक टूटे, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
पीसीसी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, व्यास को अर्पित की पुष्पांजलि
19 अप्रैल को चलेगी स्पेशल ट्रेन, रामदेवरा आवागमन में यात्रियों को विशेष सुविधा
महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सर्वसम्मति से हो, इसका श्रेय विपक्ष को देने को भी मैं तैयार हूं : मोदी
यूक्रेन की सेना में विदेशी भर्ती का खुलासा: पोलैंड सीमा पर कोलंबियाई नागरिकों की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जयपुर में सजेगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026 : जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रैल तक आयोजन, तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश