कोटा दक्षिण वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान

गलियों में कई रोड लाइटें जलती नहीं

कोटा दक्षिण  वार्ड 31 - सफाई व्यवस्था चरमराई, नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने से निवासी परेशान
स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहन तेज गति से निकलते हैं, कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

कोटा। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 31 के रंगबाड़ी क्षेत्र में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आने और नालियों की सफाई नहीं होने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में रहने वाले संजय कुमार व दिनेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ की नालियां गंदगी से अटी पड़ी हुई हैं, जिससे दिनभर बदबू आती रहती है। नियमित सफाई नहीं होने की वजह से नालियों का पानी सड़क पर बहने लगता है। गलियों में दिनभर आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वार्ड की गलियों में कई रोड लाइटें जलती नहीं हैं, जबकि कुछ ही लाइटें चालू रहती हैं, जिससे रात में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से दुर्घटना का खतरा एक मैरिज गार्डन के आसपास रहने वालों ने बताया कि हमारी तरफ एक भी स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से तेज गति में वाहन निकलते हैं, जिससे बाहर खेलने वाले बच्चे कई बार चोटिल हो जाते हैं और दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। मैदान में भरे गंदे पानी से बढ़ी समस्या वार्ड के बीच स्थित मैदान में गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। गंदे पानी से निकलकर जलीय जीव आसपास के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

खुले बिजली ट्रांसफॉर्मर 
वार्ड के बीचों-बीच स्थित बस्ती में बिजली का एक खुला ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है, जिसके आसपास दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। सत्यनारायण सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में इस खुले ट्रांसफॉर्मर से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि इसके चारों ओर बाउंड्रीवाल या किसी प्रकार की सुरक्षा दीवार का निर्माण होना आवश्यक है।

सामुदायिक भवन का अभाव
वार्ड में रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां निगम का कोई सामुदायिक भवन नहीं होने से मांगलिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए निजी भवनों को महंगी दरों पर बुक करना पड़ता है। अगर निगम का भवन उपलब्ध हो जाए तो लोगों को कम दर पर सुविधा मिल सकती है।

वार्ड में नियमित कचरा गाड़ी नहीं आती और सफाई नहीं होती है। नालियां गंदगी से अटी पड़ी रहती हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
- भंवरलाल, वार्डवासी

Read More सिजेरियन के बाद एक और प्रसूता की मौत, दो दिन में दो महिलाओं ने तोड़ा दम

घरों के सामने की नाली में एक निजी मैरिज गार्डन का वेस्ट डाला जाता है। इससे नालियां लगातार गंदगी से भरी रहती हैं और इनके आसपास दिनभर आवारा पशु घूमते रहते हैं।
- वीनस महिला

Read More किसी को छत, किसी को परिवार, किसी को नई जिंदगी की राह दिखा रहा 'आश्रय'

मेरे कार्यकाल में नियमित रूप से सफाई होती थी। जब से मेरा कार्यकाल समाप्त हुआ और प्रशासक ने कार्यभार संभाला, तब से सफाई को लेकर दिक्कतें बढ़ी हैं। लोगों के फोन आते हैं, लेकिन मैं जब अधिकारियों को फोन करता हूं तो वे कॉल रिसीव नहीं करते।
- ओम गुंजल, पार्षद

Read More कोटा पंचायत राज चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 47.26% मतदान, लाडपुरा में सबसे ज्यादा 52.49 प्रतिशत वोटिंग

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद