गहलोत के तीन कार्यकाल में अंबिका सोनी रहीं सबसे लकी प्रभारी

अंबिका सोनी के कार्यकाल में मिली सबसे ज्यादा सीटें

गहलोत के तीन कार्यकाल में अंबिका सोनी रहीं सबसे लकी प्रभारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बनने के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी सबसे कामयाब प्रदेश प्रभारी रहीं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री बनने के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी सबसे कामयाब प्रदेश प्रभारी रहीं। शेष दो कार्यकाल में भी प्रभारी बने, लेकिन सोनी के कार्यकाल के समय जैसी सफलता हासिल नहीं हो पाई। गहलोत के पहले कार्यकाल 1998 में कांग्रेस के सबसे ज्यादा 156 विधायक जीतकर आए थे। प्रभारियों की इस फेरहिस्त में इस बार प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की सफलता भी आंकलन कांग्रेस गलियारों में किया जा रहा है। गहलोत वर्ष 1998, 2008 और 2018 में कांग्रेस सरकार आने पर मुख्यमंत्री बने। तीनों कार्यकाल में अलग अलग प्रदेश प्रभारी रहे।

अंबिका सोनी के कार्यकाल में मिली सबसे ज्यादा सीटें
पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी प्रदेश प्रभारी थी और माधवराव सिंधिया स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन थे। उस समय कांग्रेस की 156 सीटें आई थी। पहली बार गहलोत जब सीएम बने तो प्रदेशाध्यक्ष भी वो ही थे और वे विधायक भी नहीं थे। आलाकमान के एक लाइन के प्रस्ताव के बाद वे मुख्यमंत्री बने और उस समय के दिग्गज नेता परसराम मदेरणा,बलराम जाखड़, रामनिवास मिर्धा और सोनाराम जैसे नेताओं का दबदबा था।

वासनिक नहीं दिखा पाए सोनी जैसा कारनामा
दूसरे कार्यकाल 2008 में मुकुल वासनिक प्रदेश प्रभारी थे और प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी की अगुवाई में चुनाव लड़ा गया था। कांग्रेस को 96 सीटें मिली थी और सीपी जोशी खुद एक वोट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद दूसरे दावेदार के तौर पर अशोक गहलोत बचे थे। गहलोत ने बसपा के छह विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर सरकार बनाई थी।

इस कार्यकाल में भी गहलोत अपनी जादूगरी दिखाने में कामयाब हुए थे,लेकिन वासनिक उस समय अंबिका सोनी जैसे कार्यकाल को दोहरा नहीं पाए थे।

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

पाण्डे के समय भी नहीं पार हो पाई 100 सीटें
गहलोत के तीसरे कार्यकाल में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी। उस समय पीसीसी चीफ सचिन पायलट की अगुवाई में लड़े गए चुनाव में अविनाश पाण्डे प्रदेश प्रभारी थे। कांग्रेस इस चुनाव में भी 99 सीटों पर आकर अटक गई थी और राजनीति में जादूगरी दिखाने वाले गहलोत युवा नेतृत्व को पछाड़कर तीसरी बार सीएम बनने में कामयाब हुए।

Read More सोशल मीडिया पर बघेरे का वीडियो वायरल, वन टीम ने गश्त शुरू की

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग