एम्बुलेंस कर्मियों ने की सेवा बंद करने की घोषणा : काम का समय 8 घंटे करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होगी परेशानी

अनिश्चतकाल के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे

एम्बुलेंस कर्मियों ने की सेवा बंद करने की घोषणा : काम का समय 8 घंटे करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत, मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होगी परेशानी

कई बार विभाग के आलाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है। 

जयपुर। प्रदेशभर के 108 और 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने अपना वेतन बढ़ाने और काम का समय आठ घंटे करने सहित अन्य मांगों को लेकर रविवार रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार की घोषणा की है। यह कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए होगा। ऐसे में अगर एम्बुलेंसकर्मियों की मांगें नहीं मानी गई, तो रविवार रात से ही प्रदेश में दुर्घटना में घायल, प्रसूताओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एम्बुलेंस कर्मियों का कहना है कि सेवा प्रदाता कंपनी के नए टैंडर में वेतन बढ़ोतरी और वेतन के संबंध में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसे लेकर कई बार विभाग के आलाधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो पाया है। 

ये है मांग और हड़ताल की वजह
राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 104 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कम्पनी मोर्डन इमरजेन्सी सर्विसेज कम्पनी का पूर्व में चल रहा टेण्डर समाप्त होने पर 26 नवम्बर 2025 को 104 एम्बुलेंस सेवा संचालन के लिए नया टेण्डर निकाला गया था। उस टेण्डर की आरएफ पी मे एम्बुलेंस कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहा वेतन और उसका बढ़ोतरी करके कितना वेतन मिलेगा, उसका कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिसको लेकर यूनियन ने प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परियोजना, निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को बीते दिनों कई बार ज्ञापन देकर वेतन बढ़ोतरी करके आरएफपी में उल्लेख करने मांग की गई थी, लेकिन आज दिन तक भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

शेखावत ने बताया कि 104 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांग है कि अब निकाले गए नए टेण्डर में आरएफपी में वर्तमान में मिल रहे वेतन का 30 प्रतिशत बढ़ाकर और 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ाने, 8 घण्टे कार्य समय का उल्लेख किया जाए। यह मांग पूरी नहीं होने पर पूरे प्रदेश में रविवार रात 12 बजे से 108 और 104 एम्बुलेंस कर्मचारी अनिश्चतकाल के लिए कार्य बहिष्कार करेंगे। 

 

Read More जोधपुर में ‘मन की बात’ को लेकर दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों संग आमजन ने सुना कार्यक्रम

Tags: workers

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत