परिवहन विभाग में 7 डिजिट घोटाला : मुख्यालय की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में काली पट्टी बांधकर काम, आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम

एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी तीखा विरोध दर्ज

परिवहन विभाग में 7 डिजिट घोटाला : मुख्यालय की कार्रवाई के विरोध में प्रदेशभर में काली पट्टी बांधकर काम, आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम

परिवहन विभाग में सामने आए 7 डिजिट घोटाले को लेकर मुख्यालय स्तर पर की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। राजस्थान परिवहन सेवा परिषद से जुड़े अधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी संघ से जुड़े कार्मिक इस विरोध में शामिल हैं। मुख्यालय सहित सभी संभागों और जिलों में कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर असंतोष जताया।

जयपुर। परिवहन विभाग में सामने आए 7 डिजिट घोटाले को लेकर मुख्यालय स्तर पर की गई कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को प्रदेशभर के अधिकारी-कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। राजस्थान परिवहन सेवा परिषद से जुड़े अधिकारी और मंत्रालयिक कर्मचारी संघ से जुड़े कार्मिक इस विरोध में शामिल हैं। मुख्यालय सहित सभी संभागों और जिलों में कार्मिकों ने काली पट्टी बांधकर असंतोष जताया।
कार्मिकों का कहना है कि कार्रवाई एकतरफा है और बिना समुचित जांच के कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है। आरटीओ प्रथम द्वारा 39 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर भी तीखा विरोध दर्ज कराया गया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि इससे विभागीय मनोबल प्रभावित हो रहा है। परिवहन कार्मिकों ने घोषणा की है कि आज और कल काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहेगा। यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी दिनों में कार्य बहिष्कार जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। विभाग में इस विरोध से प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
साल का पहला चंद्रग्रहण मंगलवार रात करीब 20 मिनट तक नजर आया, जब आसमान में “ब्लड मून” का अद्भुत दृश्य...
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है