UCC पर जनता से मांगे 19 सवालों के जवाब, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और समान तलाक कानून पर भी राय 

11 जुलाई को होगी जनसुनवाई

UCC पर जनता से मांगे 19 सवालों के जवाब, लिव-इन रजिस्ट्रेशन और समान तलाक कानून पर भी राय 
राजस्थान सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) का खाका तैयार करने के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च कर जनता से राय मांगी है। इसके तहत लिव-इन रिलेशनशिप के पंजीकरण, बहुविवाह पर रोक और समान उत्तराधिकार जैसे 19 प्रमुख मुद्दों पर 25 जुलाई तक सुझाव दिए जा सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने से पहले आमजन से सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन पोर्टल और संभाग स्तरीय जनसुनवाई के माध्यम से 19 महत्वपूर्ण सवालों पर लोगों की राय मांगी जा रही है। प्राप्त सुझावों के आधार पर यूसीसी विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। सुझावों में विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, वसीयत, संपत्ति अधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषय शामिल हैं। 

लोगों से पूछा गया है कि क्या लिव-इन में रहने वाले जोड़ों का पंजीकरण अनिवार्य होना चाहिए, संबंध समाप्त होने पर तलाक जैसे अधिकार मिलें और भरण-पोषण व उत्तराधिकार के समान प्रावधान लागू किए जाएं। साथ ही सभी समुदायों के लिए समान तलाक कानून, संपत्ति अधिकार और बहुविवाह जैसे मुद्दों पर भी राय मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति संभाग मुख्यालयों पर जनसुनवाई भी कर रही है। जयपुर में 10 और 11 जुलाई को जनसुनवाई होगी, जबकि अन्य संभागों में भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुझाव लिए जाएंगे। राज्य सरकार ने यूसीसी पर सुझाव देने के लिए विशेष पोर्टल उपलब्ध कराया है। नागरिक 25 जुलाई तक ऑनलाइन अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर मोबाइल या जनआधार के माध्यम से लॉगिन कर लगभग पांच मिनट में सभी 19 सवालों के जवाब दिए जा सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली-एनसीआर के पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर बड़ा लाभ, नए वाहन के टैक्स में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट दिल्ली-एनसीआर के पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर बड़ा लाभ, नए वाहन के टैक्स में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण कम करने और पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की दिशा में परिवहन विभाग...
उप्र कैबिनेट के बड़े फैसले: स्टार्टअप मिशन-2026, नई डेटा सेंटर नीति को मंजूरी; जलालाबाद अब 'परशुरामपुरी'
चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप
रिफाइनरी पर सियासत, जूली ने कांग्रेस राज में कार्य प्रगति का दावा किया
ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग सख्त, 100 से अधिक ई-रवन्ना चालान वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
₹2.9 करोड़ की विदेशी नौकरी छोड़ IIT गोल्ड मेडलिस्ट ने चुना परिवार, संभाली कानपुर की किराना दुकान
वाहनों के पंजीयन और डीएल के बैकलॉग पर सख्ती, सत्यापन के बाद ही होगी एंट्री