जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पांडिचेरी से गिरफ्तार, प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त

केस में कुल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी पांडिचेरी से गिरफ्तार, प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त

जयपुर पूर्व के थाना मालपुरा गेट पुलिस ने जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में आरोपी विक्रमजीत को पांडिचेरी (तमिलनाडु) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया

जयपुर। जयपुर पूर्व के थाना मालपुरा गेट पुलिस ने जेल प्रहरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे में आरोपी विक्रमजीत को पांडिचेरी (तमिलनाडु) से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। इस केस में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्विनी गौतम (आईपीएस) ने बताया कि 5 अप्रैल 2025 को परिवादी मनोहरलाल विश्नोई, जो खुला बंदी शिविर सांगानेर में जेल प्रहरी हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उन्हें मोबाइल नंबर 8306232381 से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने खुद को विकान्त चौधरी बताया और धमकी दी कि उसे पिस्टल में "बहुत पितल" है और वह उसे मार देगा। इस साजिश में शिविर में बंद दो कैदी रामभरोसी सोनी और रामकिशन गुर्जर शामिल थे।

जांच में सामने आया कि बंदी रामभरोसी को डांटने की रंजिश में रामकिशन ने विक्रमजीत से फोन कर धमकी दिलवाई। विक्रमजीत वर्तमान में पांडिचेरी में रह रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विक्रमजीत को पांडिचेरी से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को धारा 308(2), 224, 111(3), 61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल