अशोक गहलोत का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला, कहा- एसाईआर प्रक्रिया में नाम कटने के डर से घबरा रहे लोग

आज सत्ता में बैठे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं

अशोक गहलोत का भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला, कहा- एसाईआर प्रक्रिया में नाम कटने के डर से घबरा रहे लोग

अशोक गहलोत ने एसाईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। पीसीसी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एक महान नेता जिनका जीवन इतिहास बन गया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। अलग बांग्लादेश बना दिया। करीब एक लाख सैनिकों ने सरेंडर कर दिया।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसाईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला है। पीसीसी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि एक महान नेता जिनका जीवन इतिहास बन गया। पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। अलग बांग्लादेश बना दिया। करीब एक लाख सैनिकों ने सरेंडर कर दिया। मेरा सौभाग्य है कि उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। आज सत्ता में बैठे लोगों का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम हो रहा है। आज ये लोग इतिहास को तोड़ मरोड़ रहे है। चुनाव आयोग की एसाईआर प्रक्रिया पर गहलोत ने कहा कि यह एक इश्यू बना हुआ है।
निर्वाचन आयोग की गलती है। तमाम पार्टियों को बुलाकर बात करते। कोई फर्जी नाम नहीं हो और असली छुटे नहीं। राहुल गांधी ने तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि असली नाम कट रहे है। जांच करनी चाहिए थी। उनकी नियत शुरू से खराब है। जानबूझ कर ऐसा माहौल बना रहे है। बीएलओ को दिक्कत हो रही है। राजस्थान में एक सुसाइड हो गई। बंगाल में बीस लोग मर गए।

ये स्थिति देश में चुनाव आयोग की बेवकूफी से बनी। सरकार और बीजेपी से चुनाव आयोग की मिलगीभगत है। नेता प्रतिपक्ष से जो व्यवहार है वो गलत है। देश में ऐसा माहौल है कि लोग घबरा रहे है कही मेरा नाम नहीं कट जाए देश में भय का माहौल है। राजस्थान के किसी गांव में चले जाओ। पिछली सरकार की बेहतर योजनाओं को बंद कर दिया जिसकी चर्चा देश में है। 25 लाख का बीमा था बाकी योजनाएं थी। बिहार में अचानक एसाईआर करी। सुप्रीम कोर्ट कह रहा है। ये सुन नहीं रहे। राजस्थान में हम मोबाइल बाट रहे थे। ये बजट घोषणा थी चुनाव घोषणा होते ही उसे विधवा पेंशन रोक दी। बिहार में उल्टा किया। चुनाव घोषित हो गए चुनाव चल रहा है कल वोट है और आज महिलाएं के खाते में दस हजार डाल दिए। इलेक्शन कमीशन को रोक लगानी चाहिए थी। यह हकीकत है। राधामोहन अग्रवाल के बयान पर कहा कि अमित शाह भी ऐसी भाषा बोलते है। ये इनका घमंड है। पैसा कहां से आता है इन लोगों ने देश को लूट लिया। इलेक्टोरल बॉन्ड में नोटिस ड्रॉप हो गए। अकेले राहुल गांधी क्या करें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित